माली की राजधानी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज
पश्चिम अफ्रीकी देश माली की राजधानी में स्थित मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाजें सुनाई देने से हड़कंप मच गया। एपी के अनुसार, स्थानीय पत्रकारों और निवासियों ने बताया कि राजधानी में स्थित हवाई अड्डे के आसपास अचानक फायरिंग की आवाजें सुनी गईं, जिससे लोग दहशत में आ गए।
गोलीबारी की आवाजों के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुई आवाजों से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। हालांकि अभी तक इस घटना को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गोलीबारी किस कारण हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे।
महारानी गायत्री देवी के संग्रह से एक दुर्लभ 17वीं सदी का पीतल का एस्ट्रोलैब (खगोलीय सुपरकंप्यूटर) लंदन में होने वाली सोथबी की नीलामी में आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। बुधवार को होने वाली 'इस्लामिक वर्ल्ड और इंडिया की कला' की इस नीलामी में इस खास उपकरण की कीमत 1.5 से 2.5 मिलियन पाउंड (लगभग 15 से 25 करोड़ रुपये) के बीच रहने का अनुमान है। साल 1612 का यह एस्ट्रोलैब अपनी तरह का सबसे बड़ा माना जाता है। इसे लाहौर में दो भाइयों ने मुगल सम्राट जहांगीर के शासन में एक शक्तिशाली कुलीन आका अफजल के लिए बनाया था। यह उपकरण 94 शहरों के अक्षांश-देशांतर, 38 सितारों और समय बताने की क्षमता रखता है। इस नीलामी में जहांगीर की एक मुगल पेंटिंग और 19वीं सदी की कुछ अन्य भारतीय पेंटिंग्स भी शामिल होंगी।