16 जुलाई को ओमान की एक मस्जिद में गोलीबारी में एक भारतीय समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ओमान के समकक्ष बद्र अल्बुसईदी से फोन पर बातचीत हुई। बताया गया है कि अल्बुसईदी की तरफ से भारत से विदेश मंत्री को फोन कॉल आई थी। एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘ओमान के विदेश मंत्री अल्बुसईदी के साथ फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान मस्कट में हुई फायरिंग को लेकर बातचीत हुई, जिसमें एक भारतीय की मौत हुई थी।’ आपको बता दें कि ओमान में 16 जुलाई को ओमान की राजधानी मस्कट में शिया मुस्लिम मस्जिद के पास गोलीबारी हुई थी। बुधवार को मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने घटना में मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान बाशा जन अली हुसैन के रूप में हुई है। इस हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल भी हुए हैं।