फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: एनएसए अजीत डोभाल ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की; गाजा में 25 साल बाद पोलियो का मामला मिला

Fri, 30 Aug 2024 02:54 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को श्रीलंका की राजधानी पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात भी करेंगे। सम्मेलन अपने कोलंबो सचिवालय के साथ भारत, श्रीलंका, मालदीव और मॉरीशस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों तथा उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों को एक मंच पर लाता है। सम्मेलन में बांग्लादेश और सेशेल्स को पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है। इस सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-निरोध और साइबर सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होती है तथा भारत हिंद महासागर में अपनी रणनीतिक चिंताओं से अवगत कराता है।
विज्ञापन


ईरान ने यूरेनियम भंडार बढ़ाया
संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के मुताबिक ईरान ने अपने समृद्ध यूरेनियम भंडार को और बढ़ाया है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान का यूरेनियम भंडार हथियार-श्रेणी स्तर के करीब तक पहुंच चुका है।

गाजा में 25 साल बाद पोलियो के मामले की पुष्टि, टीकाकरण के लिए UN की अपील
पश्चिम एशिया में बीते 10 महीने से अधिक समय से जारी हिंसक संघर्ष में 40 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग घायल भी हुए हैं। हताहतों में महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी संख्या शामिल है। अभूतपूर्व मानवीय संकट से चिंतित संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में इस्राइल और हमास की लड़ाई पर सीमित रोक की घोषणा की है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, 25 वर्षों में पहला पोलियो का मामला सामने आया है। पोलियो की पुष्टि के बाद यूएन ने पोलियो टीकाकरण की अनुमति देने के लिए संघर्ष को रोकने का एलान किया।
विज्ञापन

तीन दिनों तक रोकी जाएगी लड़ाई
इस संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से आई रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना और फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने गाजा पट्टी में पोलियो के खिलाफ लगभग 6,40,000 बच्चों के टीकाकरण की अनुमति देने के लिए तीन अलग-अलग दिनों पर लड़ाई रोकने पर सहमति व्यक्त की है।

वेस्ट बैंक में जिहादी कमांडर समेत पांच आतंकी मारे गए
इस्राइली सेना ने ‘वेस्ट बैंक’ में व्यापक अभियान में एक स्थानीय कमांडर समेत 5 और आतंकी मार गिराए हैं। ‘नूर शम्स’ शरणार्थी शिविर में ‘इस्लामी जिहाद’ गुट का कमांडर मोहम्मद जाबेर उर्फ अबू शुजा कई यहूदी विरोधी घटनाओं में शामिल रहा है। इस्राइली सेना से बृहस्पतिवार को हुई मुठभेड़ में शुजा समेत सभी आतंकी एक मस्जिद में छिपे थे। सेना ने कहा, इस्राइलियों पर कई हमलों में शामिल रहा अबू शुजा आगे और भी हमलों की साजिश रच रहा था। ‘वेस्ट बैंक’ के तुलकारेम शहर में अभियान के दौरान एक अन्य खूंखार आतंकवादी को भी गिरफ्तार किया गया है। बुधवार से हमले जारी... हमास ने कहा कि उसके 10 लड़ाके बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर मारे गए हैं। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने 11वें व्यक्ति की मौत की सूचना भी दी लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वह लड़ाका था या आम नागरिक। इस्राइल 7 अक्तूबर को किए गए हमास के हमले के बाद से वेस्ट बैंक पर रोजाना हमले किए हैं।

जयशंकर की याकोव से  पश्चिम एशिया पर वार्ता
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में इस्राइल के महानिदेशक याकोव ब्लिटशटेन से मिलकर पश्चिम एशिया की स्थिति वद्विपक्षीय सहयोग के विकास पर चर्चा की। जयशंकर ने कहा, हमने भारत-इस्राइल सहयोग के निरंतर विकास और पश्चिम एशियाई हालात पर विचार रखे। इससे पहले भारत-इस्राइल ने विदेश कार्यालय परामर्श के 17वें दौर का आयोजन किया। इसमें भारत का नेतृत्व विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने किया था।

एनएसए अजीत डोभाल ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच चल रहे द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर चर्चा की। डोभाल शुक्रवार को होने वाले कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए श्रीलंका पहुंचे हैं। राष्ट्रपति के मीडिया विभाग (पीएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार सागाला रत्नायके भी बैठक में शामिल हुए। कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन में भारत, श्रीलंका, मालदीव और मॉरीशस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और उप एनएसए एक साथ आते हैं। सम्मेलन में बांग्लादेश और सेशेल्स को पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है। यह सम्मेलन समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी और साइबर सुरक्षा पर केंद्रित है, जिसमें भारत हिंद महासागर में अपनी रणनीतिक चिंताओं को सामने रखेगा।
 

ईयू ने श्रीलंका के नौ जिलों में तैनात किए चुनाव पर्यवेक्षक
यूरोपीय संघ ने कहा कहा कि 21 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए उसके चुनाव पर्यवेक्षकों को सभी नौ प्रांतों में तैनात किया गया है। यह कदम लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने के महत्व को दर्शाता है। मुख्य पर्यवेक्षक सांचेज अमोर ने कहा, यह चुनाव लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए यह जरूरी है कि चुनाव शांति और पारदर्शिता के साथ आयोजित किए जाएं और सभी मतदाता व उम्मीदवार इस प्रक्रिया औऱ परिणाम पर भरोसा बनाए रखें। 

भारतीय मूल की महिला ने बेटी की हत्या की बात मानी
इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स में एक भारतीय मूल की महिला ने शुक्रवार को माना है कि उसने अपनी 10 साल की बेटी की हत्या की थी। बेटी का शव इस साल शहर में उसके घर में मिला था। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने चार मार्च को जसकीरत कौर के खिलाफ शाय कंग की हत्या के आरोप लगाए थे। 

पुलिस ने कहा कि शाय को रोवले रेजिस में चोटों के साथ पाया गया था और वह मृत पाई गई थी। कौर ने वोल्वरहैम्पटन क्राउन कोर्ट में वीडियो लिंक के जिरए एक सुनवाई में अपनी बेटी की हत्या दोषी होने की बात मानी। कोर्ट ने उसकी सजा की तारीख 25 अक्तूबर तय की है, जब उसे कोर्ट में आना होगा। 
 

नेपाल ने बिजली ट्रांसमिशन लाइन के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
नेपाल ने एक महत्वपूर्ण 18 किलोमीटर सीमा पार बिजली ट्रांसमिशन लाइन के लिए 12.36 मिलियन डॉलर का अनुबंध किया। यह परियोजना भारत के साथ उर्जा सहयोग को और गहरा करेगी और नेपाल के उर्जा बाजार में स्थिति को मजबूत करेगी। 

मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी) नेपाल कॉम्पैक्ट के तहत हस्ताक्षरित इस परियोजना में तीन सब-स्टेशन शामिल हैं। इसके जरिए नेपाल अपनी घरेलू उर्जा जरूरतें पूरी कर सकेगा और क्षेत्री उर्जा बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकेगा। 
विज्ञापन

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन: सचिवालय की स्थापना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और मालदीव, मॉरीशस व श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन में सचिवालय की स्थापना के लिए चार्टर और एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह कदम क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने और सदस्य देशों की साझा चिंताओं को दूर करने के लिए उठाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें