फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति ने की जापानी PM की मेजबानी; जिनपिंग ने की ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति से बात

Thu, 11 Apr 2024 07:41 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो की राजकीय यात्रा की मेजबानी की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने ओवल ऑफिस में बैठक की, जिसमें उन्होंने सैन्य सहयाता, आर्थिक सहायता और इंडो-पैसिफिक में महत्वपूर्ण साझेदारी को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है। बैठक में सैन्य-औद्योगिक परिषद की स्थापना करने के लिए भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान जापानी और अमेरिकी सेनाओं को एकीकृत करने के तरीके में सुधार, जापान में अमेरिकी सेना संरचना को बदलने की प्रतिबद्धता और हथियारों के सह-उत्पादन पर चर्चा की गई। दोनों देशों ने चीन की नीतियों को ध्यान में रखते हुए नए सुरक्षा सहयोग का संकल्प लिया है।

 

विज्ञापन

शी जिनपिंग से मिले ताइवान के मिले मा यिंग-जेउ
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को चीन समर्थक ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति मा यिंग-जेउ से बात की। उन्होंने कहा कि कोई भी बाहरी हस्तक्षेप दोनों देशों के पुनर्मिलन को नहीं रोक सकती है। शी ने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों पर सभी चीनी लोग हमवतन हैं। दोनों देशों के बीच ऐसी कोई शिकायत नहीं, जिसे हल न किया जा सके। हमारे बीच ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, जिस पर चर्चा नहीं की जा सकती। दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है, जो हमें अलग कर सकती है। बाहरी हस्तक्षेप परिवार और देश के पुनर्मिलन की ऐतिहासिक प्रवृत्ति को नहीं रोक सकता।  

किम जोंग उन ने दी धमकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरियाई के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने कहा कि अब युद्ध के लिए तैयार रहने का समय आ गया है। 
 
 

यूरोपीय संघ की संसद का फैसला
यूरोपीय संघ की संसद ने बुधवार को यूरोप की शरण नीतियों में एक विवादास्पद सुधार को अपनाया। उन्होंने कहा कि यह सीमा प्रक्रियाओं को सख्त करेगा। यह ब्लॉक के 27 देशों को जिम्मेदारी साझा करने के लिए मजबूर करेगा।

दक्षिण कोरिया आम चुनावों में विपक्षी पार्टी जीत के करीब
दक्षिण कोरिया में आम चुनाव जारी हैं। संसदीय चुनाव में विपक्षी पार्टी जीत की ओर बढ़ रही है। विपक्षी दल को भारी बहुमत मिल रहा है।

 

कनाडा में इस साल सामान्य से अधिक रह सकता है तापमान
कनाडा में सरकार ने मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। अल नीनो के कारण इस साल देश के अधिकांश हिस्सों में वसंत और गर्मी में तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है। इसी वजह से सरकार ने कनाडा के जगंलों में आग लगने की भी आशंका जताई है।


 

डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
अमेरिका में पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ आपराधिक मुकदमे के लिए जूरी का चयन शुरू होने वाला है। 15 अप्रैल को न्यूयॉर्क की एक अदालत में चयन प्रक्रिया शुरू होगी। 

इटली में जलविद्युत संयंत्र में विस्फोट, 3 की मौत, 4 लापता
उत्तरी इटली में दशकों पुराने एक जलविद्युत संयंत्र में हुए विस्फोट में 3 श्रमिकों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। घटना में चार अन्य लोग लापता हैं। बोलोग्ना के दक्षिण में बिजली कंपनी एनेल के बर्गी संयंत्र में रखरखाव के काम के दौरान हुए धमाके से नौ मंजिला भूमिगत संरचना का एक हिस्सा ढह गया, जिससे आग लग गई और 60 मीटर (200 फुट) की गहराई में बाढ़ आ गई। अग्निशामकों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में झील के किनारे स्थित बिजली संयंत्र में जमीन के नीचे से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। यह एक ऐतिहासिक बिजली संयंत्र है।


 

वेस्ट बैंक में हथियारों की तस्करी कर रहा है ईरान
ईरान एक गुप्त तस्करी मार्ग से इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों को हथियार पहुंचा रहा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट ने इस्राइल और अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने इसके लिए खुफिया कार्यकर्ताओं, आतंकवादियों और आपराधिक गिरोहों को नियुक्त किया है। ईरान की इस कार्रवाई का मकसद इस्राइल के खिलाफ अशांति फैलाना है।

जर्मन अदालत में फलस्तीन समर्थकों की अपील
जर्मनी में फलस्तीन समर्थक संगठन ने एक जर्मन अदालत में जर्मन सरकार की नीतियों के खिलाफ अपील दायर की है। दरअसल, जर्मनी इस्राइल के शीर्ष हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से एक है। फलस्तीन समर्थक जर्मन सरकार पर इस्राइल के प्रति अपनी नीतियों को बदलने के लिए दबाव बना रहे हैं।

सक्रिय भूमिका निभाने के इच्छुक जैक मा
अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा हाल ही में कर्मचारियों को एक दुर्लभ लंबी पोस्ट लिखी है। यह बताता है कि इंटरनेट दिग्गज इसके पुनर्गठन के प्रयासों में जुटे हैं। संकेत हैं कि वह जल्द ई-कॉमर्स की दुनिया में सक्रिय रूप से लौटेंगे।
विज्ञापन

कलेक्टिव न्यूजरूम के तौर पर सेवाएं जारी रखेगा बीबीसी
भारत के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के अनुपालन के लिए ब्रिटेन की मीडिया कंपनी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) का पुनर्गठन एक स्वतंत्र इकाई कलेक्टिव न्यूजरूम के तौर पर किया गया है। कलेक्टिव न्यूजरूम बीबीसी हिंदी के लिए कंटेट सेवा देगी।

पुनर्गठन के तहत प्रसारणकर्ता लंदन में मुख्यालय वाले अपने अंग्रेजी भाषा के डिजिटल, टेलीविजन और रेडियो खंड के लिए भारत में समाचार एकत्र करने वाली टीम को बनाए रखेगा। यह कदम कथित एफडीआई उल्लंघनों के मामले में पिछले साल फरवरी में भारत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और कर अधिकारियों द्वारा बीबीसी के कार्यालयों पर तलाशी अभियान के करीब एक साल बाद उठाया गया है। कलेक्टिव न्यूजरूम की सीईओ रूपा झा ने कहा कि वे नई शुरुआत को लेकर रोमांचित हैं। कलेक्टिव न्यूजरूम ने आधिकारिक तौर पर सबसे विश्वसनीय, रचनात्मक और साहसी पत्रकारिता के लिए एक स्पष्ट, महत्वाकांक्षी मिशन शुरू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें