फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: 'बाइडन अमेरिका और चीन के बीच अतिरिक्त उड़ानों को मंजूरी न दें'; 83 वर्षीय इतालवी डिजाइनर का निधन

Sun, 14 Apr 2024 07:25 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
इतालवी फैशन डिजाइनर रॉबर्टो कैवल्ली का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार उनकी कंपनी ने इंस्टाग्राम पर इस संबंध में बयान जारी किया। वन्यजीवों की खाल पर आधारित कपड़ों की डिजाइन बनाने के बारे में इनका कथन दुनियाभर में चर्चित हुआ था। इन्होंने कहा था कि इनकी नजर में कुदरत से बेहतरीन कलाकृतियां कोई नहीं बना सकता। यही कारण है कि वन्यजीवों की खाल उन्हें सबसे अधिक आकर्षित करती है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की सेना का बड़ा फैसला
एक अन्य अहम घटनाक्रम में पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि पंजाब प्रांत में सैनिकों और पुलिस के बीच कथित झड़प की एक घटना की संयुक्त जांच कराई जाएगी। लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर बहावलनगर की घटना बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई। इसमें सेना के अधिकारियों को पुलिस पर हमला करते हुए दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में एक व्यक्ति को खून से लथपथ देखा गया, जबकि एक अन्य वीडियो क्लिप में एक व्यक्ति और दो सैन्यकर्मी पुलिसकर्मियों को कतारबद्ध होकर घुटनों के बल बैठने के लिए मजबूर करते हुए देखे जा सकते हैं।

कनाडा ने भारत में राजनयिक मिशन के कर्मचारियों की संख्या घटाई

कनाडा ने भारत में अपने राजनयिक मिशन में तैनात भारतीय कर्मचारियों की संख्या कम कर दी है। कनाडा उच्चायोग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि कनाडा सरकार ने भारत में अपने राजनयिक मिशन में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने के निर्णय को जरूरी माना। प्रवक्ता ने कहा कि उच्चायोग भारत में अपने स्थानीय कर्मचारियों के समर्पण और सेवा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

'रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच स्विट्जरलैंड में शांति सम्मेलन का स्वागत'

स्विट्जरलैंड सरकार ने कहा है कि वह दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध को खत्म करने की पहल करना चाहती है। इसी कड़ी में स्विस सरकार यूक्रेन में शांति बहाली में मदद के लिए जून में अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगी। यूक्रेन को लेकर एक उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी संबंधी योजना की घोषणा के दो दिन बाद, शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हम उन सभी विचारों का स्वागत करते हैं जो उस देश में शीघ्र शांति बहाली में मदद कर सकते हैं।'

विदेश सचिव क्वात्रा ने अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की

अमेरिका में भारतीय दूतावास ने छात्रों से संपर्क की पहल शुरू की

अमेरिका में हाल के महीनों में कई भारतीय छात्रों की मौत हुई है। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए भारतीय दूतावास व वाणिज्य दूतावास ने छात्रों से संपर्क की पहल तेज कर दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक अमेरिका में भारतीय छात्रों की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बाद जांच जारी है। इसी बीच दूतावास और वाणिज्य दूतावासों की तरफ से छात्रों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। न्याय पाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष इन मामलों को उचित रूप से उठाया गया है। बता दें कि जनवरी से लेकर अब तक अमेरिका में विभिन्न घटनाओं में 10 से अधिक भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है।

ट्रंप के खिलाफ सोमवार से ट्रायल शुरू होगा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आगामी सोमवार से ट्रायल शुरू होगा। ट्रंप पर एक पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को अवैध तरीके से पैसे देने का आरोप है। वह अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा। 

ब्रिटेन के जलवायु परिवर्तन मंत्री ग्राहम स्टुआर्ट का इस्तीफा

ब्रिटेन के जलवायु परिवर्तन मंत्री ग्राहम स्टुआर्ट ने इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यह रिपोर्ट दी है।

चीन की अर्थव्यवस्था बुरे दौर से उबरने में असफल; आयात-निर्यात में बड़े झटके

चीन को आयात और निर्यात के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगा है। चीन ने मार्च में जितना अनुमान लगाया था, उसे हासिल करने में विफल रहा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से एएनआई ने बताया कि चीन की आर्थिक नीतियों के कारण ऐसा हुआ है। चीन की अर्थव्यवस्था बुरे दौर से उबरने में असफल रही है।

बाइडन अमेरिका और चीन के बीच अतिरिक्त उड़ानों को मंजूरी न दें

अमेरिका के एक अहम घटनाक्रम पर समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के हवाले से एएनआई ने बताया कि यूएस एयरलाइंस ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को अमेरिका और चीन के बीच अतिरिक्त उड़ानों को मंजूरी नहीं देने के लिए कहा है।

बाइडन ने व्योमिंग में जीता कॉकस चुनाव

जो बाइडन (फाइल) - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्योमिंग में कॉकस चुनाव जीत लिया है। डेमोक्रेट प्रत्याशी बाइडन को इस बार चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल़् ट्रंप से कड़ी चुनौती मिल रही है। कुछ सर्वे में बाइडन की नीतियों के खिलाफ असंतोष की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।

रूस में फंसे हरियाणा के आठ युवाओं के मामले में विदेश मंत्रालय का जवाब

रूस में फंसे हरियाणा के आठ युवाओं के मामले में  विदेश मंत्रालय ने मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने उन्हें सूचित किया है कि इस मामले को रूसी अधिकारियों के सामने उठाया गया है। बकौल सुरजेवाला उन्होंने सात अप्रैल को विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा था। उन्होंने रूस में फंसे आठ युवाओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की थी।
विज्ञापन

निरस्त हुए शांति समझौते पर यूक्रेन से चर्चा को पुतिन तैयार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मार्च 2022 में निरस्त हुए शांति समझौते पर यूक्रेन के साथ दोबारा वार्ता शुरू करने के लिए तैयार हैं। रूसी संसद के मुख्यालय 'क्रमलिन' कि प्रवक्ता दिमित्री बेसक्नेव ने ये बात कही है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बैठक में पुतिन ने कहा कि मॉस्को बातचीत फिर से शुरू करने के पक्ष में है, लेकिन बातचीत का मकसद किसी भी ऐसी योजना को थोपना नहीं होना चाहिए जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। पेसकोव ने कहा, हालांकि रूस को नहीं लगता कि यूक्रेन किसी भी तरह की वार्ता के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें