फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: काबुल में शिया बहुल इलाके में विस्फोट, एक की मौत; उ. कोरिया में क्रूज और विमान-रोधी मिसाइल परीक्षण

Sun, 21 Apr 2024 01:26 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

जापान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि 8 क्रू सदस्यों को लेकर जा रहे नौसेना के 2 हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण के दौरान प्रशांत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में हताहत लोगों की संख्या में बारे में जानकारी नहीं मिली है। समाचार एजेंसी एपी के हवाले से पीटीआई ने हादसे से जुड़ी सूचना दी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक प्रशांत महासागर में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान नौसेना के दो हेलीकॉप्टरों से संपर्क कट गया। ऐसे में दोनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है।

पश्चिम एशिया और यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिकी पैकेज को मंजूरी

विज्ञापन

एक अन्य अहम घटनाक्रम अमेरिका से सामने आया। राष्ट्रपति जो बाइडन की अपील के दो दिन बाद अमेरिकी संसद में यूक्रेन के साथ-साथ पश्चिम एशियाई देश इस्राइल और युद्धग्रस्त गाजा में मानवीय सहायता संबंधी पैकेज को मंजूरी मिल गई है। सदन ने 61 अरब अमेरिकी डॉलर के यूक्रेन सहायता पैकेज को मंजूरी दी। इस पैकेज को युद्धग्रस्त यूक्रेन को नए सिरे से अमेरिकी समर्थन की तरह देखा जा रहा है। इसके अलावा सदन ने इस्राइल की सहायता करने और युद्धग्रस्त गाजा में लोगों को मानवीय राहत प्रदान करने के लिए 26 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पैकेज को मंजूरी दी। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, सदन में यूक्रेन, इस्राइल और अन्य अमेरिकी सहयोगियों के लिए कुल 95 अरब डॉलर के पैकेज पर वोटिंग हुई। मंजूरी के बाद इसे सीनेट में भेज दिया गया।

काबुल में शिया बहुल इलाके में विस्फोट, एक की मौत
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शिया बहुल इलाके में 'स्टिकी बम' के फटा। धमाके की चपेट में आने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम एक कार पर लगाया गया था। विस्फोट में कार चालक की मौत हो गई। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद ज़दरान के मुताबिक धमाका वाणिज्यिक और रिहायशी इलाके कोत-ए-संगी में शाम के समय हुआ। विस्फोट की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन शक के दायरे में इस्लामिक स्टेट समूह है।

विज्ञापन

अमेरिका में टिकटॉक पर बैन की तैयारी, छह महीने की मोहलत मिली

अमेरिकी कांग्रेस (संसद के निचले सदन) में एक विधेयक पारित कराया गया है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स से पारित इस विधेयक में प्रावधान है कि अगर चीनी नागरिक के स्वामित्व वाले लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच- टिकटॉक ने अपने अमेरिकी कारोबार को नहीं बेचा, तो अमेरिका उस पर प्रतिबंध लगा सकता है। विधेयक में छह महीने में हिस्सेदारी बेचने की समय सीमा तय की गई है। विधेयक को डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों खेमों का भरपूर समर्थन मिला। एप का मालिकाना हक चीनी प्रौद्योगिकी फर्म बाइटडांस लिमिटेड के पास है। अमेरिका में इसके इस्तेमाल के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं जताई जा रही हैं। विधेयक को संशोधित प्रावधानों के साथ मंजूरी के लिए उच्च सदन यानी सीनेट में भेजा जाएगा।

उत्तर कोरिया ने किया क्रूज और विमान-रोधी मिसाइल परीक्षण

उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि उसने पश्चिमी तटीय क्षेत्र में एक ‘अत्यधिक बड़े’ क्रूज मिसाइल मुखास्त्र और एक विमान रोधी मिसाइल का परीक्षण किया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया तेजी से अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ा रहा है और हाल में उसने कई मिसाइल परीक्षण किए हैं। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने कहा कि देश ने ‘ह्वासल-1 रा-3’ रणनीतिक क्रूज मिसाइल के लिए तैयार किए गए मुखास्त्र का ‘शक्ति परीक्षण’ किया। साथ ही ‘प्योलजी-1-2’ विमान रोधी मिसाइल का परीक्षण भी किया गया। जारी की गई तस्वीरों में लॉन्चर ट्रक से कम से कम दो मिसाइलें दागी जाती दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन

चीन के लोगों में भी बढ़ी बौद्ध धर्म के प्रति रुचि : दलाई लामा

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि तिब्बत के अलावा चीन में भी कुछ सालों में बौद्ध धर्म के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है। चीन के लोग भगवान बुद्ध के बारे में पढ़ने और उन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं। धर्मगुरु ने शनिवार को मुख्य तिब्बती बुद्ध विहार मैक्लोडंगज में आयोजित दो दिवसीय प्रवचन में यह बात कही। कहा, पहले लोग बौद्ध धर्म के प्रति गंभीर नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें