फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: गूगल ने इस्राइल विरोधी प्रदर्शन से जुड़े कर्मियों को नौकरी से निकाला; ट्रंप के लिए 12 वकील चुने गए

Fri, 19 Apr 2024 03:10 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
टेक दिग्गज गूगल ने उन 28 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है जो इस्राइली सरकार के साथ गूगल अनुबंध को लेकर अपने कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन में शामिल थे। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका में नौ कर्मचारियों को निलंबित करने और फिर गिरफ्तार किए जाने के बाद यह छंटनी हुई। जिन 28 कर्मचारियों को हटाया गया है, उन्होंने इस्राइली सरकार के लिए 1.2 अरब डॉलर के गूगल क्लाउड अनुबंध का विरोध किया था। कर्मचारियों को दिए एक आंतरिक ज्ञापन में कंपनी ने कहा कि इस तरह के बर्ताव का कार्यस्थल पर कोई स्थान नहीं है, और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


ईरान के हवाई हमलों का जवाब कैसे देंगे नेतन्याहू?
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि यह हम तय करेंगे कि इस हफ्ते की शुरुआत में ईरान के बड़े हवाई हमले का जवाब कैसे दिया जाए। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे करीबी देशों द्वारा उन्हें दिए गए संयम बरतने के सुझाव पर नेतन्याहू ने सहयोगियों के संयम के आह्वान को खारिज कर दिया।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के लिए चुने गए 12 वकील
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मुकदमों का सामना कर रहे हैं। गुप्त धन से जुड़े मुकदमे के लिए ट्रंप की तरफ से पैरवी करने वाले 12 जूरी सदस्यों को चुना गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विकल्पों का चयन जारी है।
विज्ञापन


दिल्ली से काठमांडो पहुंचा 1 किलो 70 ग्राम लावारिस सोना
दिल्ली नेपाल गई निजी एयरलाइंस के विमान से एक किलोग्राम से अधिक लावारिस सोना बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के अनुसार, सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को इंडिगो एयर के विमान दिल्ली से 1 किलो 70 ग्राम लावारिस सोना बरामद किया। फ्लाइट की सीट नंबर 27 और 28 से छह टुकड़े सोने के बिस्कुट और तीन सोने की चेन वाला लावारिस सोना बरामद किया गया।

केन्या: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सेना प्रमुख समेत 9 लोगों की मौत
केन्या के सेना प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओगोला की गुरुवार को देश के पश्चिमी हिस्से में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। राष्ट्रपति विलियम रूटो ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में यह जानकारी दी। रूटो ने कहा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल ओगोला और सेना के नौ अन्य कर्मियों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग बच गए। हेलीकॉप्टर गुरुवार की दोपहर  (स्थानीय समायानुसार) उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

राष्ट्रपति रूटो ने कहा, मुझे केन्या रक्षा बल के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओगोला के निधन की जानकारी देते हुए बहुत दुख हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांचकर्ताओं की एक टीम को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है।

न्यूयॉर्क में बड़ा साइबर हमला विधानमंडल के कंप्यूटर ठप

अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य विधानमंडल का कंप्यूटर बुनियादी ढांचा बड़े साइबर हमले का शिकार हुआ है। इसके चलते राज्य में पहले से ही हफ्तों से लंबित राज्य बजट वार्ता में देरी हुई। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल ने कहा, साइबर हमला बृहस्पतिवार तड़के (भारतीय समयानुसार) हुआ। सबसे बड़ा झटका विधायिका के बिल प्रारूपण कार्यालय को लगा, जो राज्य के बजट पर निर्णय लेने का प्रभारी है। द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, बिल मसौदा तैयार करने वाला कार्यालय एक कंप्यूटर फाइल सिस्टम का इस्तेमाल करके हमले का जवाब दे रहा है।

अमेरिका में भारतीय पर 1.7 करोड़ डॉलर की बैंक धोखाधड़ी का आरोप

अमेरिका में 52 वर्षीय भारतीय नितिन वत्स को 1.7 करोड़ डॉलर की क्रेडिट लाइन के संबंध में अमेरिकी बैंक में धोखाधड़ी की योजना के लिए दोषी ठहराया गया है। अमेरिकी अटॉर्नी फिलिप सेलिंगर ने बताया, उसने जुर्म कुबूल कर लिया है। मार्च 2016 से मार्च 2018 तक, वत्स सहित लोटस एक्जिम (एलईआई) के एक मालिक और कर्मचारियों ने धोखाधड़ी वाले तरीकों से पीड़ित बैंक से 1.7 करोड़ डॉलर की क्रेडिट लाइन लेने की साजिश रची। पीड़ित बैंक ने क्रेडिट लाइन बढ़ा दी, जबकि साजिशकर्ताओं ने प्राप्य खातों में से कई को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था।
विज्ञापन

श्रीलंका : पूर्व सैनिकों को रूसी सेना में भेजने पर पूर्व मेजर बंदी

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच श्रीलंका में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां सेना का एक पूर्व मेजर कई माह से मोटी रकम लेकर पूर्व सैन्यकर्मियों को रूसी सेना में भेज रहा था। पुलिस के आपराधिक जांच विभाग ने पूर्व मेजर और एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में पिछले महीने यह बताया गया था कि श्रीलंका के 100 से अधिक पूर्व सैनिक रूस-यूक्रेन युद्ध में दोनों ओर से सेवाएं दे रहे हैं। इन्हें 3,000 डॉलर (करीब 2.50 लाख रुपये) के मासिक वेतन पर युद्ध में सेवा का लालच दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें