सूडानी अर्धसैनिक बल के ड्रोन हमले में कोर्डोफन में 33 बच्चों समेत 50 की मौत
सूडान के अर्धसैनिक बलों की ओर से दक्षिण-मध्य सूडान के एक किंडरगार्टन पर ड्रोन हमला किया गया, जिसमें 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत हो गई। डॉक्टरों के एक समूह ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि दक्षिण कोर्डोफन राज्य के कलोगी शहर में पैरामेडिक्स को दूसरे अप्रत्याशित हमले में निशाना बनाया गया।
मृतकों की संख्या अधिक होने की आशंका है, लेकिन क्षेत्र में संचार व्यवस्था ठप होने के कारण हताहतों की सूचना देना मुश्किल हो गया है। गुरुवार का हमला अर्धसैनिक समूह, रैपिड सपोर्ट फोर्सेस (जिसे आरएसएफ भी कहा जाता है) और सूडानी सेना के बीच दो साल से ज्यादा समय से चल रही लड़ाई का ताजा उदाहरण है। अब यह तेल-समृद्ध कोर्डोफन राज्यों में केंद्रित है।