फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: धारा 144 उल्लंघन मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को राहत; अफगानिस्तान में आया भूकंप

Wed, 13 Nov 2024 10:37 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

पाकिस्तान की एक अदालत ने धारा 144 के उल्लंघन से जुड़े एक मामले में पूर्व पीएम इमरान खान और उनके सहयोगियों को बरी किया है। इस्लामाबाद की एक जिला और सत्र अदालत ने आरोपों को खारिज करते हुए इमरान खान, शेख राशिद, असद कैसर, सैफुल्ला नियाजी, सदाकत अब्बासी, फैसल जावेद और अली नवाज को बरी किया। मामला 20 अगस्त 2022 को इस्लामाबाद के आबपारा पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान में 5.0 रही भूकंप की तीव्रता
अफगानिस्तान में रात 9:17 बजे पूर्व में रिएक्टर पैमाने पर 5.0 की तीव्रता वाला भूकंप आया।

श्रीलंका में संसदीय चुनाव कल, 13 हजार केंद्रों पर होगा मतदान
श्रीलंका में 2022 के आर्थिक संकट के बाद गुरुवार को संसदीय चुनाव होंगे। देश के लगभग 13,314 से अधिक मतदान केंद्रों पर 1.70 करोड़ से अधिक मतदाता 225 सदस्यीय संसद के सदस्यों को चुनने के लिए सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान करेंगे। चुनाव के लिए पुलिस और सेना के लगभग 90,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता निहाल थलदुवा ने कहा कि मोबाइल पुलिस गश्त भी होगी।चुनाव आयोग के महानिदेशक समन श्रीरत्नायका ने कहा कि मतदान केंद्रों पर आवश्यक सभी मतपेटियां और अन्य उपकरण बुधवार को भेज दिए जाएंगे। 

राजयनिक विवाद पर फ्रांस ने इस्राइली राजदूत को किया तलब
 फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इस्राइल के राजदूत को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पिछले सप्ताह एलियोना में इस्राइली सुरक्षा बलों फ्रांसीसी दूतावास से जुड़े दो चर्च कर्मचारियों कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया था। इससे फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट अपनी यात्रा रद्द कर दी थी। फ्रांस ने ऐसी घटना फिर ने होने की मांग की। वहीं, इस्राइली पुलिस ने कहा कि यह घटना गलतफहमी के चलते हुई। दो चर्च कार्यकर्ताओं ने खुद की पहचान बताने से इन्कार कर दिया था। इसलिए बैरोट के साथ आए इस्राइली सुरक्षा गार्डों ने उन्हें प्रवेश देने से मना कर दिया था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने दोनों चर्च कर्मचारियों को करीब 20 मिनट तक हिरासत में रखा और उन्हें यरुशलम में फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों के रूप पहचान होने के बाद छोड़ दिया था।
 

पाकिस्तान में बस के सिंधु नदी में गिरने से 16 लोगों की मौत
 पाकिस्तान के पहाड़ी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में एक बस के सिंधु नदी में गिर जाने से 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, बस में सवार सभी लोग शादी समारोह में जा रहे थे। 

 पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, एस्टोर से पंजाब के चकवाल जिले जा रही थी, तभी यह तेलची पुल से नदी में गिर गई।स्थानीय पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि 16 शव बरामद किए गए हैं, जबकि शेष लोगों की तलाश जारी है।

भारतीय मूल के नवीन रामगुलाम बने मॉरीशस के नए पीएम

मॉरीशस के विपक्षी नेता नवीन रामगुलाम (77) को मंगलवार को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। वह एक दशक बाद इस पद पर फिर लौटे हैं। सरकारी प्रसारक मॉरीशस ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के अनुसार रामगुलाम के गठबंधन एलायंस डू चेंजमेंट (एडीसी) ने नेशनल एसेंबली की 62 सीटों में से 60 सीटों पर भारी जीत हासिल की। चुनाव आयोग ने कहा कि रविवार को हुए मतदान में एडीसी को 62.6% वोट मिले, जिसके कारण वर्तमान पीएम प्रविंद जगन्नाथ को इस्तीफा देना पड़ा। रामगुलाम ने कहा कि उनका पहला काम देश की जासूसी प्रणाली खत्म करना होगा, ताकि लोग आजादी से बातचीत कर सकें। बता दें कि रामगुलाम के पूर्वज 18वीं शताब्दी में बिहार से मॉरीशस गए थे

सामंथा हार्वे ने जीता बुकर पुरस्कार

ब्रिटेन की लेखिका सामंथा हार्वे ने बुकर पुरस्कार जीता है। उन्हें उपन्यास ऑर्बिटल के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ऑर्बिटल अंतरिक्ष पर आधारित पुरस्कार जीतने वाला पहला उपन्यास है। इस उपन्यास में अंतरराष्ट्र्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रहने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की कहानी है। हार्वे को पुरस्कार के तहत 50 हजार पाउंड की धनराशि दी जाएगी।

बाइडन से मिलने के लिए वॉशिंगटन पहुंचे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने के लिए वॉशिंगटन पहुंच गए हैं। इसके बाद वह कांग्रेसी रिपब्लिकन के साथ भी बैठक करेंगे। 
विज्ञापन

अमेरिकी अधिकारी पर ईरान पर हमले की इस्राइल की योजना की जानकारी लीक करने का आरोप

एक पूर्व अमेरिकी सरकारी कर्मचारी पर ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की इस्राइल की योजना की जानकारी लीक करने का आरोप लगा है। सीआईए के अधिकारी आसिफ विलियम रहमान को मंगलवार को एफबीआई ने कंबोडिया से गिरफ्तार किया था। उन पर राष्ट्रीय रक्षा सूचना को लीक करने का आरोप था। आरोप लगाया गया कि 17 अक्तूबर को रहमान ने कंबोडिया समेत अमेरिका के बाहर कई जानकारी लीक कीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें