फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: रूस दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कनाडा में भारतीय की हत्या पर दूतावास ने जताया शोक

Mon, 09 Dec 2024 07:06 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आधिकारिक यात्रा पर मॉस्को पहुंच गए हैं। भारतीय नौसेना में एक स्टील्थ युद्धपोत को शामिल किए जाने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री भारत-रूस के बीच सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करेंगे। रूस में भारतीय राजदूत वेंकटेश कुमार और रूसी उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने रविवार देर रात राजनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव 10 दिसंबर को मॉस्को में भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन


सोवियत सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे
स्टील्थ गाइडेड फ्रिगेट को नौसेना में शामिल करते वक्त नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे। मॉस्को में रक्षा मंत्री द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए सोवियत सैनिकों को सम्मान देने के लिए अज्ञात सैनिक की समाधि पर श्रद्धांजलि देंगे। वे वहां भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। कनाडा में भारतीय की हत्या पर दूतावास ने जताया शोक
कनाडा के एडमोंटन में भारतीय नागरिक हर्षदीप सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने गहरा शोक प्रकट किया है। वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने घटना के संबंध में दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी और उन पर प्रथम श्रेणी की हत्या का आरोप लगाए जाने की जानकारी दी। दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में है। 20 वर्षीय भारतीय मृतक के शोक संतप्त परिवार की हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए एक्स पर जारी एक बयान में दूतावास ने कहा कि छह दिसंबर को हुई हत्या के मामले में इंसाफ दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

गाजा में इस्राइली हमले, हाल में रिहा हुए घाबीन समेत 6 की मौत
मध्य गाजा पट्टी में पिछली रात इस्राइली हमलों में एक महिला समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। फलस्तीनी एवं चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रात में हुए इस्राइली हमलों में जान गंवाने वालों में राईद घाबीन भी शामिल है, जो 2014 में इस्राइली गिरफ्त से मुक्त हुआ था। ‘अल-अक्स मार्टियर्स’ अस्पताल ने यह जानकारी। इसी हमले में हताहतों को लाया गया। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, इस हमले में उसकी और उसकी पत्नी की मौत हुई। इस्राइल ने जुवैदा शहर में उनके शिविर को निशाना बनाया था। नुसीरत शरणार्थी शिविर पर एक अन्य हमले में दो अन्य लोगों की जान चली गई। सोमवार तड़के वादी गाजा क्षेत्र में तीसरे हमले में दो और लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

ऐतिहासिक कैंम्ब्रिज यूनियन की अध्यक्ष चुनी गईं भारतीय मूल की ब्रिटिश छात्रा अनुष्का काले 
भारतीय मूल की ब्रिटिश छात्रा को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक कैम्ब्रिज यूनियन सोसाइटी का अध्यक्ष चुना गया है। यह सोसाइटी विश्व की सबसे पुरानी वाद-विवाद समितियों में से एक है, जो 1815 से ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पक्षधर के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है।

हाल में संपन्न चुनाव में अनुष्का काले ने 126 मत प्राप्त कर अगले ईस्टर 2025 के कार्यकाल के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त किया। काले ने कहा,‘ईस्टर 2025 के लिए कैम्ब्रिज यूनियन सोसाइटी का अध्यक्ष चुने जाने पर मैं अत्यंत प्रसन्न और सम्मानित महसूस कर रही हूं तथा सदस्यों के समर्थन के लिए आभारी हूं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें