फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: भारतीय-अमेरिकियों ने मनाया हिंदू-सिख एकता कार्यक्रम; चीन से बीआरआई के तहत कर्ज नहीं लेगा नेपाल

Tue, 26 Nov 2024 08:29 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आह्वान पर व्यापक विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। इमरान खान की पार्टी- पीटीआई की अपील पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद की ओर मार्च कर रहे हैं। पीटीआई के मुताबिक रैली में शामिल नागरिकों की तीन बड़ी मांगें हैं। इमरान खान के समर्थक सरकार से 26वें संशोधन को निरस्त करने और संविधान को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इमरान के समर्थक राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


चीन दौरे पर बीआरआई के तहत नहीं लेंगे कोई कर्ज : ओली
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि चीन की अपनी आगामी यात्रा के दौरान वह बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) पहल के तहत कोई ऋण आधारित समझौता नहीं करेंगे। चीन सरकार के आमंत्रण पर ओली 2 दिसंबर को चीन की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय सिंह दरबार में पूर्व प्रधानमंत्रियों और विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के दौरान ओली ने दावा किया कि चीन के साथ हस्ताक्षरित बीआरआई पहल कोई ऋण आधारित समझौता नहीं था और अब इस बात पर चर्चा करने की कोई आवश्यकता नहीं है कि चीन से ऋण लिया जाए या नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर जरूरत पड़ने पर किसी देश या एजेंसी से ऋण या अनुदान लेते हैं। हमें इस आधारहीन अफवाह से प्रभावित नहीं होना चाहिए कि देश को कर्ज के बोझ तले फंसाने के लिए ऋण लिया जा रहा है।पीएम ओली ने कहा कि चीन के साथ हमारे लंबे और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। वह दोस्ती को और बहुआयामी बनाने के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपनी पहली यात्रा के लिए चाहे जिस देश को चुनें, हम संप्रभुता, स्वतंत्रता और आजादी के साथ-साथ राष्ट्र कल्याण और वैश्विक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

भारतीय-अमेरिकी लोगों ने मनाया हिंदू सिख एकता कार्यक्रम

कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर कथित खालिस्तानियों द्वारा हमला किए जाने के कुछ दिनों बाद ही, सिलिकॉन वैली में भारतीय-अमेरिकियों ने गुरु तेग बहादुर के बलिदान को याद करते हुए 'हिंदू सिख एकता अंतरधार्मिक' कार्यक्रम आयोजित किया। सिलिकॉन वैली के सैक्रामेंटो में गुरुद्वारा संत नगर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदू, सिख और अन्य समुदायों के 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में एल्क ग्रोव शहर के मेयर बॉबी सिंह-एलन, एल्क ग्रोव शहर के कमिश्नर भाविन पारिख, रॉकलिन शहर के काउंसिल सदस्य जिल गेयाल्डो, एल्क ग्रोव के उप मेयर रॉड ब्रेवर और सैक्रामेंटो इंटरफेथ काउंसिल के सदस्य अकरम केवल शामिल थे।

सिंह-एलन ने कार्यक्रम के दौरान कहा, 'धार्मिक असहिष्णुता हमारे समाज को त्रस्त कर रही है। कुछ लोग हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं और हमें ऐसा नहीं होने देना है। हम यहां एकता का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। यह तो बस शुरुआत है, हमें बेहतर रास्ता दिखाना है। एक पर हमला हम सभी पर हमला है।' संत नगर गुरुद्वारा के नरिंदरपाल हुंदल ने अपने भाषण में कहा, 'हमें सभी को एकता के उस संदेश को कायम रखना चाहिए जो गुरु तेग बहादुर साहिब ने धर्म की रक्षा के लिए खुद को बलिदान करके दिया था और उनकी आज्ञा का पालन करते हुए आपसी भाईचारा और प्रेम बनाए रखना चाहिए और इस मिशन को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।' श्रीनगर में जन्मी और अमेरिकी निवासी कश्मीरी पंडित रीवा कौल ने बताया कि कैसे गुरु तेग बहादुर के बलिदान ने कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की, जिन्हें मुगल सम्राट औरंगजेब के शासन में क्रूर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और उन्हें इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को एकजुट रहने की अपील की।

इस्राइल ने बेरूत में एक इमारत पर किया हवाई हमला
इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एक इमारत पर हवाई हमला किया है और वहां के नागरिकों को जगह खाली करने की चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब युद्धविराम समझौते पर मतदान पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें टिकी हुई हैं। 
 

पूर्वी इंग्लैंड में सैन्य अड्डों के ऊपर उड़ते दिखे ड्रोन: अमेरिकी वायु सेना
अमेरिका की वायु सेना ने कहा कि उसने पूर्वी इंग्लैंड में स्थित अपने कुछ सैन्य अड्डों के ऊपर ड्रोन उड़ते देखे हैं। अधिकारियों बताया कि इन ड्रोन की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और सुरक्षा उपायों को बढ़ा गया है। हालांकि, किसी भी तरह के ड्रोन हमले की कोई रिपोर्ट नहीं है।  

 

दुनिया के सबसे बुजुर्ग टिनिसवुड का 112 साल की उम्र में इंग्लैंड में निधन
लगभग नौ महीने तक दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का खिताब अपने पास रखने वाले जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड ने 112 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। लिवरपूल के पास उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में एक देखभाल गृह में टिनिसवुड की मृत्यु हो गई। उनका जन्म 26 अगस्त, 1912 को हुआ था। टिनिसवुड ने अपनी लंबी उम्र का श्रेय पूरी तरह से अपने भाग्य को दिया था। उन्होंने कहा था आप या तो लंबे समय तक जीवित रहते हैं या आप कम समय तक जीवित रहते हैं, और आप इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। वे एक सेवानिवृत्त अकाउंटेंट थे। उन्हें इस साल अप्रैल में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का खिताब दिया था।
विज्ञापन

जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी ब्रह्मोस एयरोस्पेस के नए प्रमुख नियुक्त
प्रख्यात मिसाइल वैज्ञानिक डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी को ब्रह्मोस एयरोस्पेस का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह एक दिसंबर को अपना नया पदभार संभालेंगे। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें