फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: पाकिस्तान ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण; इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से नौ की मौत

Mon, 04 Nov 2024 10:48 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने रविवार को अल्जीरियाई केंद्रीय संग्रहालय का दौरा किया। इस संग्रहालय में उपनिवेशवाद के खिलाफ मुक्ति के लिए पीपुल्स नेशनल आर्मी के संघर्ष को सहेजा गया। सीडीएस चौहान इन दिनों भारत और अल्जीरिया के बीच द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए अल्जीरिया की अपनी पहली यात्रा पर हैं। यह दोनों देशों के द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


सीडीएस चौहान ने अल्जीरिया के सैन्य इतिहास के असाधारण प्रदर्शन की सराहना की। संग्रहालय में प्राचीन साम्राज्य न्यूमिडियन युग के अल्जीरियाई लड़ाकों से जुड़ी कई वस्तुओं, कपड़ों, हथियारों और अन्य अनूठी वस्तुओं को उपनिवेशीकरण से लेकर अब तक की चीजों को प्रदर्शित किया गया है। इससे पहले सीडीएस जनरल चौहान ने शनिवार को देश की गौरवशाली क्रांति की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित अल्जीरिया की पीपुल्स नेशनल आर्मी की सैन्य परेड और समारोह में शामिल हुए थे। सीडीएस को पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ अल्जीरिया ने परेड के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर खास निमंत्रण दिया था। इससे पहले जनरल चौहान का भारत की राजदूत स्वाति विजय कुलकर्णी और अल्जीरिया की पीपुल्स नेशनल आर्मी के मुख्यालय से जनरल हद्जरास होसीन ने स्वागत किया।

सीरिया में इस्राइली सेना की जमीनी कार्रवाई, एक नागरिक गिरफ्तार
पश्चिम एशिया में जारी हिंसक संघर्ष के बीच इस्राइली सेना ने कहा है कि उसने सीरिया में वर्तमान युद्ध के पहले घोषित जमीनी अभियान के दौरान एक सीरियाई नागरिक को पकड़ लिया गया है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइली सेना ने रविवार को सीरिया में जमीनी हमला किया। कार्रवाई के दौरान ईरानी नेटवर्क में शामिल एक सीरियाई नागरिक को पकड़ा गया। खास बात यह है कि मौजूदा युद्ध में इस्राइल ने पहली बार इस्राइल ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसके सैनिक सीरियाई क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे हैं। हालांकि, सीरिया ने तुरंत इस घोषणा की पुष्टि नहीं की। गौरतलब है कि बीते साल सात अक्तूबर को हमास के साथ शुरू हुए हिंसक संघर्ष के बाद इस्राइल ने कई बार सीरिया में हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में इस्राइली सेना ने हिजबुल्ला के सदस्यों और ईरान के अधिकारियों को निशाना बनाया। 
विज्ञापन
Trending Videos

ब्रिस्बेन में विदेश मंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने ब्रिस्बेन में रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जयशंकर ने ट्वीट में लिखा कि आज सुबह महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनका संदेश शांति और सद्भाव पूरे विश्व में स्थापित होना चाहिए।'
 

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से नौ की मौत

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट के चलते कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी है। ये ज्वालामुखी विस्फोट दूरदराज के द्वीप आइसलैंड ऑफ फ्लोर्स में हुए हैं। ये ज्वालामुखी विस्फोट बीते हफ्ते से हो रहे हैं। इसके चलते हवा में दो हजार मीटर ऊंचाई तक राख देखी जा रही है, जिससे आसपास के गांवों में हालात खराब हैं और इन गावों में कई मकान तबाह हो गए हैं। 

चीन ने सोमवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में सैनिकों को पीछे हटाने के लिए भारत के साथ समझौते का कार्यान्वयन ‘इस समय सुचारू रूप से’’ जारी है, लेकिन इसने देपसांग और डेमचोक में दो टकराव बिंदुओं पर गश्त फिर से शुरू होने के बारे में टिप्पणी नहीं की। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, चीनी और भारतीय सैनिक उस समाधान को क्रियान्वित कर रहे हैं जिस पर दोनों पक्ष सीमा क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर पहुंचे हैं। यह इस समय सुचारू रूप से जारी है।’

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रांतीय सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ मंत्री मरयम औरंगजेब ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि मुख्यमंत्री मरयम नवाज़ को कल रात स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते लाहौर स्थित शरीफ मेडिकल सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने थायरॉइड की जांच कराई।

विज्ञापन

पाकिस्तान की नौसेना ने एक युद्धपोत से 350 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पाकिस्तान की नौसेना के अनुसार, यह मिसाइल जमीन और समुद्र दोनों ही जगहों पर सटीकता से निशाना साधने में सक्षम है। यह प्रणाली उन्नत नेविगेशन प्रणाली से सुसज्जित है जिसमें दिशा और गति बदलने की विशेषताएं हैं। नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ, पाकिस्तानी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और इंजीनियर मिसाइल के परीक्षण के समय मौजूद रहे। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष और सेवा प्रमुखों ने मिसाइल परीक्षण पर शामिल नौसेना इकाइयों और वैज्ञानिकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें