चमन बॉर्डर आंशिक रूप से खुला
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर बीते कुछ दिनों से जारी हिंसक झड़पों के बाद अब हालात में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। दोनों देशों के बीच संघर्षविराम समझौता होने के बाद बलूचिस्तान स्थित चमन बॉर्डर को आंशिक रूप से फिर से खोल दिया गया है। सोमवार को कई अफगान परिवारों ने सीमा पार करना शुरू कर दिया, वहीं अफगानिस्तान की ओर जाने वाले माल से लदे कंटेनरों की आवाजाही भी शुरू कर दी गई है।
400 कंटेनर बॉर्डर पर फंसे थे
जब यह सीमा विवाद शुरू हुआ था, तब कराची बंदरगाह से आए लगभग 400 कंटेनर चमन बॉर्डर पर फंसे रह गए थे, क्योंकि बॉर्डर पूरी तरह सील कर दिया गया था। ऐसी ही स्थिति खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्पिन बोलदक बॉर्डर पर भी देखने को मिली, जहां पाकिस्तान आने वाले कंटेनर अटक गए थे।
दोहा में हुआ समझौता
चमन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष नफीस जान अचकज़ई ने बताया कि दोहा में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी, जिसके बाद सोमवार शाम से सीमा को आंशिक रूप से खोला गया है।