फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: रूसी टैंकर से तेल रिसाव, गंभीर समुद्री प्रदूषण; सूडान में अस्पताल पर हमला, 70 लोगों की मौत

Sun, 26 Jan 2025 11:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

दक्षिणी रूस में 15 दिसंबर 2024 को तूफानी मौसम के चलते दो रूसी जहाज, वोल्गोनेफ्ट-239 और वोल्गोनेफ्ट-212 टकरा गए थे। हादसे के बाद वोल्गोनेफ्ट-239 में भरा हुआ हजारों टन तेल केर्च जलडमरूमध्य में फैल गया था और तटीय क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा। तेल रिसाव को रोकने के लिए आपातकालीन दल का गठन किया था। घटना के करीब डेढ़ महीने बाद, रूसी उप-प्रधानमंत्री विटाली सेवेलिएव ने शनिवार को बताया कि बचाव दल ने छह दिन के अभियान के दौरान वोल्गोनेफ्ट-239 में बचे हुए 1,488 टन तेल को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि वोल्गोनेफ्ट-239 की सफाई के बात अब उसे नष्ट किया जाएगा। जबकि, दूसरे टैंकर वोल्गोनेफ्ट के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हादसे के बाद कहा था कि यह हालिया वर्षों में सामने आई सबसे गंभीर पर्यावरणीय चुनौती है। रूसी सरकार के मुताबिक, तेल रिसाव के कारण अब तक 173,000 टन से अधिक रेत और मिट्टी प्रदूषित हुई है। 

विज्ञापन


सूडान में अस्पताल पर हमला, 70 लोगों की मौत
सूडान के शहर अल फशर में अस्पताल पर हुए हमले में लगभग 70 लोग मारे गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्येयियस ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि सूडान के अल फशर में सऊदी अस्पताल पर भयावह हमले में 19 लोग घायल हो गए और 70 मरीजों और उनके साथियों की मौत हो गई। हमले के वक्त अस्पताल मरीजों से खचाखच भरा हुआ था। उन्होंने यह नहीं बताया कि हमला किसने किया। हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने हमले के लिए विद्रोही रैपिड सपोर्ट फोर्स को दोषी ठहराया था। आरएसएफ ने तुरंत आरोप स्वीकार नहीं किया।

पाकिस्तान में ईशनिंदा सामग्री पर चार को मृत्युदंड
पाकिस्तान की एक अदालत ने फेसबुक पर ईशनिंदा सामग्री अपलोड करने पर चार लोगों को मौत की सजा तथा 80 साल की कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मोहम्मद वित तारिक अयूब ने चार संदिग्धों वाजिद अली, अहफाक अली साकिब, राणा उस्मान और दान सुलेमान साजिद को पैगंबर साहब के साथियों व उनकी पत्नियों का अपमान करने के लिए दोषी ठहेसया। अदालत के अधिकारी ने कहा, दोषियों ने चार अलग-अलग आईडी से फेसबुक पर ईशनिंदा संबंधी सामग्री अपलोड की।

अधिकारी ने कहा, न्यायाधीश ने अभियोजन और बचाव दोनों की दलीलें सुनने के बाद उनमें से प्रत्येक को अलग-अलग मामलों में मौत की सजा और 80 साल की कैद की सजा सुनाई। उन पर 52 लाख पीकेआर का जुर्माना भी लगाया गया। संघीय जांच एजेंसी ने शिराज फारूकी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है। 

भारतवंशी कुश व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव
व्हाइट हाउस ने यह घोषणा की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतवंशी पूर्व पत्रकार कुश देसाई को अपना उप प्रेस सचिव नियुक्त किया है। देसाई इससे पहले ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन-2024’ के लिए उप संचार निदेशक रह चुके हैं। बता दें कि ट्रंप ने दूसरी पारी में भारतवंशियों पर अटूट भरोसा जताया है।
विज्ञापन

सिंध हाईकोर्ट में बोले चीनी निवेशक-पाकिस्तानी पुलिस कर रही हमारा उत्पीड़न
पाकिस्तान हमेशा चीन को अपना अभिन्न मित्र मानता है लेकिन चीनी नागरिकों के साथ वहां कैसा बर्ताव होता है इसकी गवाही बाकायदा कराची के सिंध हाईकोर्ट में हुई। पाकिस्तान में चीनी निवेशकों ने स्थानीय पुलिस द्वारा कथित उत्पीड़न और जबरन वसूली के खिलाफ सिंध हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस पर हवाई अड्डे से लेकर उनके घरों तक रिश्वत मांगने और उनके दैनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, पाकिस्तानी पुलिस अच्छी नहीं है।

उन्होंने पाकिस्ताी गृह मंत्रालय, सिंध प्रांत के मुख्य सचिव, राज्य के पुलिस के महानिरीक्षक, चीनी वाणिज्य दूतावास और कुछ अन्य लोगों को भी अपनी चिंताएं बताईं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उन्हें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व द्वारा देश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन देश में उन्हें लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें