फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: ताइवान के पास चीन की नई सैन्य हलचल, US ने दी चेतावनी; पढ़ें बड़ी वैश्विक खबरें

Mon, 03 Nov 2025 03:20 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बार फिर चीन की सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को ताइवान के पास चीन के छह सैन्य विमान और पांच नौसैनिक जहाज सक्रिय पाए गए। इनमें से एक विमान ने मध्य रेखा पार करते हुए ताइवान के पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हवाई रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया आज सुबह 6 बजे तक चीन की PLA के 6 विमान और PLAN के 5 जहाज ताइवान के आसपास सक्रिय पाए गए। उनमें से एक विमान ने ताइवान की उत्तरी ADIZ में प्रवेश किया। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो उसे उसके परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन


नेपाल में प्रचंड की पार्टी समेत सात वाम दलों ने किया 18 सूत्रीय समझौता
नेपाल में राजनीतिक हलचल के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व पीएम प्रचंड के नेतृत्व वाली सीपीएन (माओवादी सेंटर) समेत सात वामपंथी दलों ने एक 18 सूत्रीय एकता समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।  रविवार देर रात काठमांडो में हुए इस समझौते से देश में एक एकीकृत कम्युनिस्ट पार्टी के गठन का रास्ता साफ हो गया है। समझौते के अनुसार, नई पार्टी की विचारधारा मार्क्सवाद-लेनिनवाद पर आधारित होगी और उसका मुख्य उद्देश्य समाजवाद की दिशा में आगे बढ़ना होगा। दस्तावेज में कहा गया है कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और जरूरत पड़ने पर सड़कों, संसद व सरकार-तीनों मोर्चों पर सक्रिय रहेगा। समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले दलों में सीपीएन (माओवादी सेंटर), सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट), नेपाल सोशलिस्ट पार्टी, सीपीएन (सोशलिस्ट), जन समाजवादी पार्टी, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी-समाजवादी) व सीपीएन (साम्यवादी) शामिल हैं।
Trending Videos

FDA के शीर्ष अधिकारी का इस्तीफा
अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के शीर्ष दवा नियामक डॉ. जॉर्ज टिडमार्श ने रविवार को अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। यह कदम तब आया जब संघीय अधिकारियों ने उनके निजी आचरण को लेकर गंभीर चिंताओं की जांच शुरू की। स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग की प्रवक्ता एमिली हिलयार्ड के मुताबिक, शुक्रवार को टिडमार्श को अवकाश पर भेज दिया गया था, जब विभाग के कानूनी कार्यालय को उनके खिलाफ शिकायत की सूचना मिली। इसके दो दिन बाद, रविवार सुबह उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

Spain: विनाशकारी बाढ़ से निपटने में लापरवाही पर वैलेंसिया के क्षेत्रीय नेता ने दिया इस्तीफा
स्पेन के वैलेंसिया क्षेत्र के नेता कार्लोस माजोन ने सोमवार को पिछले साल आई भीषण फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) से निपटने में अपनी सरकार की नाकामी के कारण इस्तीफा दे दिया। इन बाढ़ों में 229 लोगों की मौत हुई थी और माजोन की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। माजोन को 29 अक्तूबर 2024 की बाढ़ के बाद से ही पद छोड़ने की मांगों का सामना करना पड़ रहा था। हाल ही में आपदा की पहली बरसी पर आयोजित एक राज्य स्तरीय स्मृति समारोह में पीड़ित परिवारों ने कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही उनके खिलाफ नारेबाजी की थी।

वियतनाम में बाढ़ से 37 की मौत 
वियतनाम के मध्य इलाकों में हो रही लगातार बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इसके कारण अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इस बीच एक और तूफान ‘कलमागी’ के आने की चेतावनी ने हालात और खराब कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से जारी रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। साथ ही लगातार भूस्खलन  भी हो रहा है। इसके चलते कई गांव जलमग्न हो गए, घर बह गए और कई हजार लोग विस्थापित हो गए हैं। 

राजधानी दनांग समेत कई क्षेत्रों में बिजली और डेटा नेटवर्क ठप हैं। कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं, जबकि नहरों, नदी किनारों और तटीय इलाकों में कटाव और धंसान की घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

 इस्राइल ने लौटाए 45 फलस्तीनियों के शव  
इस्राइल ने 45 फलस्तीनियों के शव सौंप दिए हैं। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जहीर अल-वाहिदी ने बताया कि गाजा के नासिर अस्पताल को सोमवार सुबह शव मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें