यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि रूस के मिसाइल हमले में मशहूर लेखिका विक्टोरिया अमेलिना की मौत हो गई। विक्टोरिया 27 जून को काम में एक रेस्टोरेंट में खाना खा रही थी। तभी रूसी मिसाइल वहां गिरी, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई।
विध्वंसक पोत नानिंग की अगुवाई में रविवार को चीनी नौसेना का एक बेड़ा पश्चिमी अफ्रीका में नाइजीरिया के तट पर पहुंचा। चीन लंबे समय से इस क्षेत्र में अपना सैन्य दबदबा बनाने का प्रयास कर रहा था। इसी पहल के तहत 2017 में जिवली ओं राज्य अड्डा बनाया है। नाइजीरियाई नौसेना ने समुद्री सुरक्षा खतरों से निपटने और गिनी की खाड़ी में स्थिरता बनाए रखने के लिए चीन के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की।
एस्ट्राजेनेका की लंग कैंसर की दवा उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी
लंग कैंसर की दवा डेटोपोटामैव डेरक्सटेकन परीक्षणों में उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। इसकी वजह से कंपनी के शेयर मूल्य में एक दिन में ही 5 फीसदी की भारी गिरावट आई है। हालांकि, एस्ट्राजेनेका का दावा है कि परीक्षण में दवा ने अंतिम चरण में कैंसर के फैलने की गति को धीमा किया है। जापानी कंपनी वाइची सक्यो के साथ मिलकर बनाई गई दवा को लेकर एस्ट्राजेनेका ने दावा किया था जिन रोगियों में उपचार के बाद भी नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर लौट आता है, उनके लिए मानक कीमोथेरेपी की तुलना में यह दावा ज्यादा प्रभावी है।
रूसी हमले में मशहूर लेखक विक्टोरिया अमेलिना की मौत
यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि रूस के मिसाइल हमले में मशहूर लेखिका विक्टोरिया अमेलिना की मौत हो गई। विक्टोरिया 27 जून को काम में एक रेस्टोरेंट में खाना खा रही थी। तभी रूसी मिसाइल वहां गिरी, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 61 लोग घायल हो गए। हमले में विक्टोरिया को गहरी चोटें आई थी। रविवार को उनका निधन हो गया। विक्टोरिया लगातार रूसी हमलों और युद्ध अपराधों के बारे में लिख रही थी।
रूस ने यूक्रेनी बच्चों को बचाया
रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष में रूसी सेना ने 7 लाख से ज्यादा यूक्रेनी बच्चों को बचाया है, जो अब भी रूस की शरण में हैं। यहां इन बच्चों का पूरा खयाल रख रहा है। रूसी संसद के ऊपरी सदन फेडरेशन काउंसिल में एनस्राष्ट्रीय समिति के प्रमुख ग्रिगोरी करासिन ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन के हमलों से बचाए गए इन बच्चों को रूस में सुरक्षित ठिकानों पर रखा गया है।
विद्रोहियों के हमले में पाक सेना के मेजर सहित दो की मौत
बलोच विद्रोहियों के हमले में पाकिस्तानी सेना के एक मेजर और एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि तीन से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई आईएसपीआर ने बताया कि सेना को होशाब इलाके में बलोच विद्रोहियों की गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके आधार पर एक मेजर के नेतृत्व में सेना की एक टुकड़ी विद्रोहियों से निपटने के लिए भेजी गई। इसी दौरान विद्रोहियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके अलावा आईईडी धमाका भी किया, जिससे एक मेजेर रैंक के अधिकारी और एक सिपाही की मौके पर मौत हो गई।
शादी समारोह के दौरान चलीं गोलियां, मामला दर्ज
ब्रिटेन के वोल्वरहॅप्टन में गुजराती एसोसिएशन के क्लब में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान गोलियां चलने से अफरा- तफरी मच गई। हालांकि, गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गोलीबारी का कारण और आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए शादी में शामिल लोगों से मदद मांगी है। घटना वेस्ट मिडलैंड क्षेत्र के वोल्वर हॅप्टन इलाके की है, जहां शनिवार रात को गुजराती क्लब में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर गोलियां चलाई।
आतंकी ठिकानों पर इस्राइल का ड्रोन से हमला, 8 की मौत
इस्राइली सेना ने सोमवार सुबह वेस्ट बैंक में आतंकियों के ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए। सेना का दावा है कि हमले में 8 आतंकी मारे गए हैं। वहीं फिलिस्तीनी प्राधिकरण के स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि हमले में आम लोग भी चोटिल हुए हैं। इस्राइल सेना के इस अभियान को पिछले दो दशक में सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सबसे पहले इस्राइली सैनिक सोमवार की सुबह जेनिन शरणार्थी शिविर में घुसे, इसके बाद पूरे इलाके को सैनिकों ने घेर लिया और ड्रोन से बम बरसाए गए। रात में हुए अभियान में 2000 सैनिक शामिल हुए।