श्रीलंका से रिहा किए गए 12 मछुआरे आज चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंच गए। इन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
जाम्बिया में हैजा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार ने आज वाणिज्यिक कार्गो विमानों पर मानवीय सहायता भेजी। लगभग 3.5 टन वजन वाले सहायता में जल शोधन आपूर्ति, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पाउच के रूप में जलयोजन शामिल हैं।