पारागुए देश में सांपों को पालने वाली महिला खुद उसके जहरीले डंक की शिकार हो गई। महिला को डंसने वाले खतरनाक हरे रंग के मांबा सांप ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। अपने जानलेवा जहर से एक पल में मौत की नींद सुलाने वाले सांप की तलाश जारी है क्योंकि महिला को डंसने के बाद वो कहीं छुप गया। हांलाकि सांपों के विशेषज्ञ मान रहें हैं कि शायद मांबा मर चुका है।
मांबा सांप के डंक की शिकार हुई 30 साल की महिला ने बिना लाइसेंस के ही सांपों के प्रजनन का काम शूरू कर दिया था जो खतरनाक साबित हुआ। पुलिस के मुताबिक मांबा के डंक से घायल महिला अस्पताल में भर्ती है और वह कोमा में चली गई हैं। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि बिना किसी प्रोफेश्नल ट्रेनिंग और लाइसेंस के सांपों को पाल रही थी। सांप के जहर से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही महिला को एंटिडॉट दी जा रही है।
सांपों के जानकार के मुताबिक ये घर में ही छुपा हो सकता है लेकिन पुलिस को अभी तक मांबा को ढ़ूंढ़ निकालने में कामयाबी नहीं मिली है। इस डर से पास के एक किंडरगार्टन के बच्चों को बाहर जाने से मना किया गया है। फिलहाल पुलिस ने महिला के घर में मांबा को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा है और वहां से पुलिस को हटने को कहा है ताकि एकांत पाकर मांबा बाहर आये।
इस घटना के बाद पारागुए के लोगों ने सोशल साइट पर एक से एक दिलचस्प टिप्पणियां की जा रही हैं। कुछ लोगों ने इस जगह को ही मांबा के नाम पर बुलाना शुरू कर दिया है । और कुछ लोगों ने मांबा के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए ' मांबा इन होम अलोन' की संज्ञा दी है।