फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया: सुनामी से 88 हजार करोड़ का नुकसान, मृतकों की संख्या 1649 के पार, स्वास्थ्य चेतावनी जारी

Sun, 07 Oct 2018 02:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Indonesia tsunami
विज्ञापन

इंडोनेशिया में आए प्रलयकारी भूकंप-सुनामी को आठ दिन बीत चुके हैं। राहतकर्मी मलबे के ढेर से अब भी शवों की तलाश में जुटे हैं और शनिवार को वहां नई स्वास्थ्य चेतावनी जारी की गई है। भूकंप के बाद सुनामी में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,649 हो गया है। सुलावेसी द्वीप पर समुद्र के किनारे बसे शहर में करीब एक हजार लोग अब भी लापता हैं। 

विज्ञापन


दो लाख लोगों को तत्काल मदद की जरूरत है। इंडोनेशिया सरकार ने नई स्वास्थ्य चेतावनी भी जारी की है। मलबों में दबे शव से इलाकों में इंफेक्शन फैलने लगा है। पेटाबो और बालारोआ में इंफेक्शन रोकने के लिए टीकाकरण अभियान भी शुरू किया गया है। 

राहत काम में लगे लोगों का भी टीकाकरण हो रहा है। उन्हें अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। अनुमान के मुताबिक इस तबाही से इंडोनेशिया को करीब 700 मिलियन डॉलर और एक महीने पहले लोम्बाक में आए भूकंप से 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। जिसके अनुसार लगभग 88 हजार करोड़ की आर्थिक क्षति हुई है। 
विज्ञापन


पर्यटन भी तबाह 

इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा हिस्सा है।  2017 में 1.4 करोड़ विदेशी पर्यटक आए थे, जो 2016 से 22 फीसदी ज्यादा था। इससे इंडोनेशिया को 50 हजार करोड़ की आमदनी हुई थी। इन आपदाओं के कारण पर्यटकों का आना 90 फीसदी कम हो गया है। लोग फ्लाइट टिकट भी रद्द करा रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें