फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: दिवाली पर इस्राइल के विदेश मंत्री ने दी बधाई, ब्रिटेन ने जताई जल्द एफटीए की उम्मीद

Thu, 31 Oct 2024 06:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव/लंदन

सार

Diwali 2024: दिवाली का त्योहार गुरुवार भारत सहित दुनियाभर में मनाया जा रहा है। इस मौके पर इस्राइल के विदेश मंत्री इस्राइल काट्ज ने भारतीयों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनका देश भारत के साथ समान लोकतंत्र, स्वतंत्रता और उज्जवल भविष्य के मूल्यों को साझा करता है।
विज्ञापन
इस्राइल काट्ज, कैथरीन वेस्ट - फोटो : एएनआई/फेसबुक/कैथरीन वेस्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली का त्योहार गुरुवार भारत सहित दुनियाभर में मनाया जा रहा है। इस मौके पर इस्राइल के विदेश मंत्री इस्राइल काट्ज ने भारतीयों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनका देश भारत के साथ समान लोकतंत्र, स्वतंत्रता और उज्जवल भविष्य के मूल्यों को साझा करता है। काट्ज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मेरे मित्र (विदेश मंत्री) एस जयशंकर मैं आपको और भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं। इस्राइल और भारत लोकतंत्र, स्वतंत्रता और उज्जव  भविष्य के लिए एक समान दृष्टिकोण साझा करते हैं। उन्होंने कहा, इस प्रकाश पर्व से हम सभी को खुशी, समृ्द्धि और शांति मिले। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। इस्राइल के विभिन्न शिक्षण संस्थान दिवाली समारोह के लिए सजा गए हैं। जिनमें काफी संख्या में भारतीय हैं। इस्राइल में करीब 18 हजार से 20 हजार भारतीय दीपों के इस त्योहार का जश्न मना रहे हैं। 

विज्ञापन

 
जल्द एफटीए को पूरा करना चाहती लेबर पार्टी की सरकार: कैथरीन वेस्ट
वहीं, दिवाली के त्योहार के मौके पर ब्रिडेन ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर उत्सुकता जताई है। ब्रिटेन की हिंद-प्रशांत मंत्री कैथरीन वेस्ट ने लंदन में दिवाली के मौके पर एफटीए के लिए पूर्व की कंजर्वेटिव सरकार की 2022 की दिवाली की समससीमा का जिक्र किया। उन्होने कहा कि हाल ही में बनी लेबर सरकार इस समझौते को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वेस्ट ने कहा, हम नई सरकार के रूप में इस व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं, जिसे पिछले कुछ वर्षों पहले दीवाली पर होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस बार दिवाल के जश्न में हम सभी को इस समझौते के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने दिवाली पर दी बधाई
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, आज की अंधकारमय दुनिया पर प्रकाश की विजय होना बहुत जरूरी है। यह त्योहार हमें उम्मीद देता है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आवास पर दिवाली के मौके पर फूलों की सजावट की गई है। इस मौके परक नृत्य और संगीत का भी आयोजन है, जिसमें कुचिपुड़ी नृत्यांगना अरुणिमा कलाकर ने अपनी प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें