फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: होली के रंगों में पाकिस्तान भी डूबा, पूर्व विदेश मंत्री भुट्टो ने हिंदू समुदाय को दी बधाई

Sun, 24 Mar 2024 03:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने समावेशिता को बढ़ावा देने और देश के भीतर विविध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला।
 
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में भी होली का जश्न जोर-शोर से शुरू हो चुका है। लोग होली की मस्ती में डूब गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने रविवार को हिंदू समुदाय को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि होली वह त्योहार है जो मानवता की याद दिलाता है जो धार्मिक और सांस्कृतिक मतभेदों से परे है।
विज्ञापन


पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष ने समावेशिता को बढ़ावा देने और देश के भीतर विविध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होली साझा मानवता की याद दिलाता है जो धार्मिक या सांस्कृतिक मतभेदों से परे है। 

कड़वाहट भुलाकर आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए
इस तरह के त्योहार से देश के भीतर समावेशिता को बढ़ावा देते हुए उन्होंने पाकिस्तान की आबादी के बीच आपसी समझ और एकजुटता की वकालत करते हुए सामाजिक सामंजस्य की आवश्यकता पर जोर दिया।उन्होंने कहा है कि होली वह त्योहार है जो झूठ पर सच की जीत के बारे में बताता है। ऐसे में सभी को कड़वाहट भुलाकर आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हर नागरिक के पास संविधान के मुताबिक समान अधिकार हैं। ऐसे में उन्हें इस त्योहार को मनाने का भी पूरा हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनगणना के अनुसार, मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में हिंदू कुल आबादी का केवल 2.14 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें