इटली के सबसे बड़े सर्कस सिरको ओरफी में दुनिया के सबसे बड़े रिंग मास्टर एटोर वेबर की एक शो की तैयारी के दौरान चार बाघों ने मिलकर हत्या कर दी। 61 वर्षीय एटोर वेबर रिंग में चार बाघों के साथ अपने अगले शो की तैयारी कर रहे थे।
तैयारी के दौरान एक बाघ ने उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद तीन अन्य बाघों ने भी उनपर हमला कर दिया जिस से उनकी मौत हो गई। मौत के बाद भी चारों बाघों ने वेबर को नहीं छोड़ा और वे उनके शरीर के साथ करीब आधे घंटे तक खेलते रहे।
घटना के समय रिंग के बाहर कई डॉक्टर मौजूद थे। घटना के दौरान वेबर के सहयोगी ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
डाक्टरों का कहना है कि इस हमले में वेबर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें रीढ़ की हड्डी में ज्यादा चोट आई थी। इससे उनकी मौत हो गई। मौत के बाद अब यह स्पष्ट नहीं है कि इन बाघों का क्या होगा। हालांकि, इन बाघों को ब्रिंडसी के जू सफारी में भेज दिया गया है।