फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: विश्व बैंक ने पाक को 160 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का किया एलान, कहा- जानमाल के नुकसान बेहद दुखी

Sun, 25 Sep 2022 10:55 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में विश्व बैंक के प्रमुख से मुलाकात की थी। विश्व बैंक प्रमुख ने बाढ़ से राहत के लिए 85 करोड़ डालर देने पर सहमति जताई थी। इस राशि को बढ़ाकर अब 2 अरब अमेरिकी डालर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान को पुनर्निर्माण और पुनर्विकास के लिए विश्व बैंक दो बिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान करेगा। इसमें बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन, आश्रय और अन्य जरूरी चीजें शामिल हैं। 

विज्ञापन

 
विश्व बैंक के दक्षिण एशिया क्षेत्र नए उपाध्यक्ष मार्टिन रायसर ने पाकिस्तान दौरे के दौरान एक बयान जारी कर शनिवार को यह घोषणा की। 

बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य, भोजन, आश्रय, पुनर्वास और नकद हस्तांतरण में तत्काल जरूरतों का समर्थन करने के लिए हम विश्व बैंक की मौजूद वित्तपोषित परियोजना से धन का फिर से इस्तेमाल कर रहे हैं। 

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र के इतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ विश्व बैंक के प्रमुख से मुलाकात की थी। विश्व बैंक प्रमुख ने बाढ़ से राहत के लिए 85 करोड़ डॉलर देने पर सहमति जताई थी। इस राशि को बढ़ाकर अब 2 अरब अमेरिकी डालर कर दिया गया है।  
विज्ञापन


रायसर ने कहा कि हम विनाशकारी बाढ़ के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हैं और हम सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने के लिए संघीय और प्रांतीय सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

संयुक्त राष्ट्र पाकिस्तान में बाढ़ के बाद की स्थिति को देखते हुए तत्काल राहत के लिए 160 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद की अपील की थी। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अधिकारियों ने कहा था कि यह पर्याप्त नहीं है, बाढ़ से करीब 40 बिलियन अमेरिकी डालर का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें