फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: महिला को उसके 100वें जन्मदिन पर भेजा गया जेल

Sat, 07 Mar 2020 05:18 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रूथ ब्रायंट - फोटो : social media
विज्ञापन

सभी अपने जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाना चाहते हैं। उसे मनाने की कोई न कोई इच्छा जरूर होती है। ऐसी ही एक इच्छा अमेरिका में रहने वाली रूथ ब्रायंट की थी कि वो अपने 100वें जन्मदिन पर जेल जाए।  

विज्ञापन


मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार काउंटी शेरिफ ऑफिस ने ब्रायंट की असामान्य इच्छा को पूरा करने में मदद की। उन्होंने रूथ ब्रायंट की इच्छा को पूरा करने के लिए अपने दो डिप्टी अधिकारियों को अभद्र प्रदर्शन का आरोप होने का एक वारंट देकर उनके पास भेजा।

डब्ल्यूआरएएल की खबर के अनुसार दो पुलिसकर्मी ब्रायंट को हाथों में हथकड़ी पहनाकर कैदियों की तरह पकड़ कर जेल ले गए। पुलिसकर्मियों ने उनके साथ कैदियों जैसा ही व्यवहार किया, उन्हें गाड़ी के साइरन बजाकर जेल लाया गया।
विज्ञापन


जब उन्हें जेल लाया जा रहा था तो वो बोल रही थी कि मुझे धक्का मत मारना, मेरे घुटनों में दर्द है। ब्रायंट को जेल लाने के बाद उन्हें कैदियों वाली एक नारंगी शर्ट दी गई। कुछ देर तक जेल में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। जेल से वापस घर पहुंचने पर ब्रायंट ने जन्मदिन का केक काटकर जश्न मनाया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें