सारा ने ये पत्र अक्षता के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन व फ्रांसीसी राष्ट्रपति की पत्नी ब्रिजेटी मैक्रों को भी भेजा है। सारा ने लिखा, सभी देश मिलकर बंधकों की बिना शर्त रिहाई की मांग करें।
इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग में बंधकों को छुड़ाने की कार्रवाई के बीच मां बनी एक इस्राइली महिला के लिए इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू ने ब्रिटिश पीएम सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति को भावुक पत्र लिखा है।
विज्ञापन
पत्र में सारा ने लिखा, हमास की कैद में एक इस्राइली महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। आप उन हत्यारों के बीच मां बनी महिला की स्थिति समझ सकती हैं। हमास की कैद में 32 बच्चे भी हैं इनमें से एक बच्चा तो केवल 10 महीने का है, जिसने चलना भी नहीं सीखा और उनका अपहरण हो गया है।
सभी देश करें रिहाई की मांग
सारा ने ये पत्र अक्षता के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन व फ्रांसीसी राष्ट्रपति की पत्नी ब्रिजेटी मैक्रों को भी भेजा है। सारा ने लिखा, सभी देश मिलकर बंधकों की बिना शर्त रिहाई की मांग करें।
विज्ञापन
मां होने के नाते सारा का जिल बाइडन को पत्र
सारा ने कहा कि अगवा किए गए इस्राइल के बच्चों में न सिर्फ अपहरण का दर्द है बल्कि उनकी आंखों के सामने उनके भाई बहनों और उनके परिजनों को नृशंस तरीके से मौत के घाट उतारे जाने का भी खौफ है। यह सब देखना इन बच्चों के लिए कितना दर्दनाक होगा, यह कल्पना से परे है। सारा नेतन्याहू ने कहा कि एक मां होने के नाते वो ये पत्र लिख रही हैं। उन्होंने कहा कि वो इन बच्चों की तरफ से तत्काल उन्हें रिहा कराए जाने का जिल बाइडन से आग्रह करती हैं।