फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: तकनीकी समस्या के कारण ट्रेनों में कई घंटे फंसे यात्री, अंधेरे के चलते महिला से हो गई अभद्रता

Mon, 11 Dec 2023 08:57 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटिश ट्रासपोर्ट पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, जांच के बाद उसे छोड़ दिया गया। एक प्रवक्ता ने कहा कि सात दिसंबर को पैडिंगटन स्टेशन पर हुए इस घटना से वहां के अधिकारियों को अवगत कराया गया। 
विज्ञापन
Passengers stranded on an Elizabeth Line train - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन में गुरुवार की रात एलिजाबेथ लाइन ट्रेन में फंसी एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल, शाम के करीब साढ़े छह बजे पश्चिमी लंदन के लैडब्रोक ग्रोव इलाके में ओवरहेड इलेक्ट्रिक केबल क्षतिग्रस्त होने से सैकड़ो यात्री घंटों तक ट्रेनों में फंसे रहे। कुछ यात्रियों ने पटरियों पर अपने सामानों को ले जाते हुए तस्वीरे भी साझा की। इस मौके का फायदा उठाते हुए एक व्यक्ति ने वहां मौजूद महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जिसके कारण पुलिस को घटनास्थल पर बुलाना पड़ा। 
विज्ञापन


वहां मौजूद एक यात्री ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया, 'अंधेरा होने के कारण मुझे नहीं मालूम कि क्या हुआ। मेरी गाड़ी में एक लड़की चिल्लाई। वह कह रही थी, तुम मुझे क्यों छू रहे हो? एक अन्य व्यक्ति उसके बचाव में आया। मुझे कुछ भी दिखाई नहीं दिया।'

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
ब्रिटिश ट्रासपोर्ट पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, जांच के बाद उसे छोड़ दिया गया। एक प्रवक्ता ने कहा, 'सात दिसंबर को पैडिंगटन स्टेशन पर हुए इस घटना से वहां के अधिकारियों को अवगत कराया गया। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर बाद में छोड़ दिया गया है।'
विज्ञापन


गायक जेम्स ब्लंट ने भी एलिजाबेथ लाइन ट्रेन में फंसने का दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'करीबन चार घंटे तक मैं पैडिंगटन के बाहर फंसा रहा।' इस घटना के बाद पैडिंगटन में चार में से दो लाइनों को इलेक्ट्रिक ट्रेनों के लिए खोलने के लिए इंजीनियरों ने रात भर काम किया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें