फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के इस राष्ट्रीय पार्क में 100 साल बाद हुई वॉल्वरीन की वापसी, देखिए वीडियो

Mon, 24 Aug 2020 05:11 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
माउंट रेनियर नेशनल पार्क में मौजूद वॉल्वरीन - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

अमेरिका के वाशिंगटन में स्थित माउंट रेनियर नेशनल पार्क ने बीते दिनों अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो जारी किया था और बताया था कि 100 से भी ज्यादा साल के बाद वॉल्वरीन पार्क में वापस आए हैं। ट्रैविस हैरिस द्वारा रिकॉर्ड किए गए करीब 35 सेकंड लंबे वीडियो में ये जानवर आपस में अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


इस वीडियो में तीन वॉल्वरीन बर्फ के मैदान से निकलते हुए पास के जंगल में जाते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर यूजर्स भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 1.6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही 2200 से ज्यादा लोग रिट्वीट और 6600 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। 
 

माउंट रेनियर पार्क के सुपरिटेंडेंट चिप जेंकिंस ने भी इन जानवरों की वापसी को लेकर अपना अनुभव साझा किया। जेंकिंस इसे लेकर कहते हैं, 'यह बहुत रोमांचक है। यह हमें पार्क की स्थिति के बारे में कुछ बताता है कि जब हमारे पास वॉल्वरीन जैसे जानवर हों तो इसका मतलब है कि हम अपने वन्यजीवन को बचाने में बेहतर काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन


पार्क की वेबसाइट के मुताबिक 100 साल से भी ज्यादा समय के बाद वैज्ञानिकों ने माउंट रेनियर नेशनल पार्क में एक मादा वॉल्वरीन और उसके दो बच्चों का पता लगाया है। वॉल्वरीन अमेरिका में बेहद दुर्लभ हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के निचले 48 राज्यों में अंदाजन 300 से एक हजार वॉल्वरीन होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें