फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया : पांच साल तक जंगलों में भटकी भेड़ को बचाया, शरीर से निकला 35 किलो ऊन

Fri, 26 Feb 2021 08:30 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
भेड़ के शरीर पर 35 किलो ऊन की परत - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में एक ऐसी भेड़ पाई गई है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। यह भेड़ आमतौर पर दिखने वाली भेड़ जैसी ही है लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो इसलिए वायरल हो गई क्योंकि इसके ऊपर 35 किलो ऊन की परत जमी हुई है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, इस भेड़ का नाम बराक रखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह भेड़ कम से कम पांच साल तक जंगलों में भटकती रही। जंगलों में भटकने की वजह से भेड़ के शरीर पर उगी ऊन की कटाई नहीं हो पाई, इसलिए शरीर पर 35 किलो ऊन जमा हो गया था।

यह भेड़ एक समूह को विक्टोरियन स्टेट फॉरेस्ट में भटकती मिली थी, हाल ही में उसे बचाकर एक एनिमल रेस्क्यू सेंटर पर लाया गया। यहां इस भेड़ का खूब ख्याल रखा जा रहा है। इसी सेंटर पर भेड़ के शरीर से ऊन को अलग किया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऊन के हटने के बाग ये भेड़ कैसे बाकी भेड़ों की तरह लग रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन

Copy

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडगर मिशन फार्म सेंचुरी के संस्थापक पैम अहर्न ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि ऊन के इतने ढेर के नीचे कोई भेड़ वास्तव में जिंदा रह सकती है। उन्होंने आगे कहा कि इस भेड़ की ऊन को कम से कम पांच साल तक नहीं काटा गया। पैम का मानना है कि जब ये भेड़ छोटी रही होगी, तभी जंगल में भटक गई होगी और इसे वापस शहर आने का रास्ता नहीं मिला होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें