फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Julian Assange: US कोर्ट में जुर्म कबूलने के बाद विकीलीक्स के संस्थापक असांजे रिहा; अब ऑस्ट्रेलिया लौट रहे

Wed, 26 Jun 2024 08:29 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

तीन घंटे की सुनवाई के दौरान असांजे ने गोपनीय अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा दस्तावेजों को प्राप्त करने और उनका प्रसार करने की साजिश रचने के एक आपराधिक मामले में खुद को दोषी माना, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका मानना था कि संविधान का पहला संशोधन (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करता है) उन्हें यह अधिकार देता है।
विज्ञापन
Julian Assange - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने बुधवार को साइपन की एक अमेरिकी कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद कोर्ट रिहा भी कर दिया। दरअसल, असांजे ने अमेरिका से एक समझौता किया है, जिसके तहत उन्हें अमेरिका की जासूसी से जुड़े अपराध कबूल करने होंगे। इसके बाद उन्हें अपने वतन ऑस्ट्रेलिया वापस जाने का रास्ता साफ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके तहत असांजे को अमेरिकी प्रशांत द्वीप क्षेत्र साइपन की एक अदालत में पेश किया गया, जहां उन्होंने अपना अपराध कबूला। इसके बाद उन्हें अमेरिकी जासूसी कानून का उल्लंघन करने का दोषी करार दिए जाने के बाद रिहा कर दिया। इस समझौते के तहत वे ऑस्ट्रेलिया वापस लौट रहे हैं। वे विमान से अपने वतन के लिए  रवाना भी हो गए हैं।

तीन घंटे की सुनवाई के दौरान असांजे ने गोपनीय अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा दस्तावेजों को प्राप्त करने और उनका प्रसार करने की साजिश रचने के एक आपराधिक मामले में खुद को दोषी माना, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका मानना था कि संविधान का पहला संशोधन (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करता है) उन्हें यह अधिकार देता है।
विज्ञापन


उन्होंने अदालत से कहा कि एक पत्रकार के रूप में काम करते हुए मैंने अपने स्रोत को ऐसी जानकारी प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसे वर्गीकृत या गोपनीय कहा जाता था, ताकि उस जानकारी को प्रकाशित किया जा सके। इसके बाद मुख्य अमेरिकी जिला न्यायाधीश रमोना वी. मैंग्लोना ने उनकी दोष याचिका स्वीकार कर ली। कोर्ट ने उन्हें ब्रिटिश जेल में पहले से ही काटी गई जेल की सजा के कारण उन्हें रिहा कर दिया। इससे वर्षों के कानूनी ड्रामे पर विराम लग गया।

क्या है मामला?
2010 में असांजे ने अमेरिकी सरकार के 70 हजार से ज्यादा गोपनीय दस्तावेज विकीलीक्स के जरिए सार्वजनिक कर दिए थे। सोमवार देर रात सार्वजनिक की गई एक संक्षिप्त अदालती फाइलिंग के मुताबिक, असांजे (52) ने उत्तरी मारियाना द्वीप की राजधानी साइपन में स्थित एक संघीय न्यायालय में पेश होने का अनुरोध किया, जिसे अमेरिकी न्याय विभाग ने स्वीकार कर लिया। उनकी पत्नी स्टेला असांजे ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, जूलियन को आजादी मिली। वीडियो में वह कागजी कार्रवाई पर हस्ताक्षर करते और विमान में चढ़ते नजर आ रहे थे।

समझौता न करते तो 170 साल की सजा मिलती
2019 में एक संघीय ग्रैंड जूरी ने असांजे को विकीलीक्स के जरिये राष्ट्रीय सुरक्षा दस्तावेज की एक विस्तृत शृंखला को सार्वजनिक करने के 18 मामलों में दोषी ठहराया। इनमें चेल्सी मैनिंग की ओर से संगठन को भेजी गई सामग्रियों का एक बड़ा हिस्सा शामिल था, जो एक पूर्व अमेरिकी सेना खुफिया विश्लेषक थीं, जिन्होंने लगभग एक दशक पहले सैन्य योजना और संचालन के बारे में जानकारी सौंपी थी। अगर असांजे अमेरिकी सरकार से समझौता नहीं करते, तो अदालत इन मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद असांजे को संघीय जेल में अधिकतम 170 साल की सजा दे सकती थी।

कौन से दस्तावेज किए सार्वजनिक?
असांजे ने जिन गोपनीय दस्तावेज को सार्वजनिक किया उनमें इराक और अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों की जानकारी व राजनयिकों के बीच साझा किए गए गोपनीय केबल शामिल थे।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज की अहम भूमिका
इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से व्यक्तिगत तौर पर इस मामले को निपटाने का अनुरोध किया था। वहीं, बाइडन ने भी संकेत दिए थे कि वह इसका त्वरित समाधान चाहते हैं। राष्ट्रपति की तरफ से निर्देश मिलने के बाद न्याय विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने बिना किसी अतिरिक्त जेल अवधि के असांजे के साथ इस समझौते को स्वीकार कर लिया।

यह हुआ समझौता
विकीलीक्स ने अमेरिकी सरकार और असांजे के बीच हुए समझौते की जानकारी देते हुए कहा, सोमवार को असांजे ने ब्रिटिश जेल से रिहाई के बदले में राष्ट्रीय सुरक्षा सामग्री को अवैध रूप से हासिल करने और उसे सार्वजनिक करने के एक अपराध में दोष स्वीकार करने पर सहमति जताई है, जिसके बाद अमेरिका के साथ उनका लंबा और कड़वा गतिरोध समाप्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें