विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे
- फोटो : Social Media
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अभी कम से कम सितंबर तक जेल में रहना होगा। विकीलीक्स ने कहा, असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित करने के संबंधी याचिका पर ब्रिटेन की अदालत सितंबर में सुनवाई करेगी। असांजे पर विकीलीक्स की आड़ में जासूसी का आरोप है।
वह इस समय लंदन की बेलमार्श जेल में बंद हैं और आरोपों का सामना कर रहे हैं। विकीलीक्स के एडिटर इन चीफ क्त्रिस्स्टिन ह्रैफेंसन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा असांजे को और चार महीने जेल में बिताने होंगे यह बिलकुल भी स्वीकार्य नहीं है।
सितंबर में जब यह सुनवाई होगी तब तक वह जेल में रिमांड की एक साल की अवधि बिता चुके होंगे। उन्होंने बताया कि असांजे की तबीयत ठीक नहीं है इसिलए सोमवार को वीडियो लिंक से हुई सुनवाई में वह शामिल नहीं हुए। असांजे के वकील कोविड-19 से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए जमानत लेने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले पर एक जून को सुनवाई होगी।