फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के प्रत्यर्पण की सुनवाई सितंबर तक टली

Tue, 05 May 2020 03:31 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अभी कम से कम सितंबर तक जेल में रहना होगा। विकीलीक्स ने कहा, असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित करने के संबंधी याचिका पर ब्रिटेन की अदालत सितंबर में सुनवाई करेगी। असांजे पर विकीलीक्स की आड़ में जासूसी का आरोप है।

विज्ञापन


वह इस समय लंदन की बेलमार्श जेल में बंद हैं और आरोपों का सामना कर रहे हैं। विकीलीक्स के एडिटर इन चीफ क्त्रिस्स्टिन ह्रैफेंसन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा असांजे को और चार महीने जेल में बिताने होंगे यह बिलकुल भी स्वीकार्य नहीं है।

सितंबर में जब यह सुनवाई होगी तब तक वह जेल में रिमांड की एक साल की अवधि बिता चुके होंगे। उन्होंने बताया कि असांजे की तबीयत ठीक नहीं है इसिलए सोमवार को वीडियो लिंक से हुई सुनवाई में वह शामिल नहीं हुए। असांजे के वकील कोविड-19 से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए जमानत लेने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले पर एक जून को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें