फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: क्यों चर्चा में जेबी प्रित्जकर? अगले राष्ट्रपति चुनाव में हो सकते डेमोक्रेट उम्मीदवार; ट्रंप से है नाराजगी

Mon, 28 Apr 2025 08:36 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

इलिनोइस के गर्वनर जेबी प्रित्जकर ट्रंप के खिलाफ मुखर रहे हैं। उनको 2024 में राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार माना जा रहा था। लेकिन उन्हें दोबारा से इलिनोइस का गर्वनर चुन लिया गया। अब उन्होंने हैम्पशायर में हुए पार्टी के सम्मेलन में राष्ट्रपति ट्रंप के कामों को लेकर नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन
जेबी प्रित्जकर। - फोटो : एक्स/ @JBPritzker
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में इन दिनों डेमोक्रेट नेता जेबी प्रित्जकर का नाम काफी चर्चा में हैं। अगले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट के उम्मीदवार माने जा रहे प्रित्जकर मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कामों से खुश नहीं है। न्यू हैम्पशायर में डेमोक्रेटिक फंड रेजर कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और डेमोक्रेटिक नेताओं की खूब आलोचना की है।

विज्ञापन


इलिनोइस के गर्वनर जेबी प्रित्जकर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यालय के शुरुआती कार्यों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कुछ डेमोक्रेटिक नेताओं को भी पीछे न हटने पर फटकार लगाई। प्रित्जकर ने आम अमेरिकियों की बजाय कुछ अज्ञानी राजनीतिक लोगों की बात सुनने के लिए डेमोक्रेट्स पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर हम वास्तविक लोगों की आवाज सुनने का ध्यान रखते, तो हम अपने पड़ोसियों, अपने दोस्तों को बाहर सड़कों पर खड़े होकर जवाब के लिए चिल्लाते हुए सुन पाते।

ये भी पढ़ें: नेतन्याहू का दावा- सीरियाई नेता असद को बचाने को ईरान ने भेजे विमान, इस्राइली विमानों ने रोका
विज्ञापन


प्रित्जकर लगातार ट्रंप के खिलाफ मुखर रहे हैं। उन्होंने फरवरी में भी ट्रंप की बयानबाजी और नाजी जर्मनी के उदय के बीच समानता का तर्क देने के लिए अपने संयुक्त बजट और राज्य के पते का हिस्सा इस्तेमाल किया। ट्रंप से उनकी नाराजगी आम है। कहा जा रहा है कि वे 2026 में तीसरी बार गर्वनर बनने के लिए आगे नहीं आएंगे। क्योंकि उनको 2028 में राष्ट्रपति चुनाव डेमोक्रेट का उम्मीदवार माना जा रहा है।

2022 में हुए न्यू हैम्पशायर डेमोक्रेटिक पार्टी के सम्मेलन में मुख्य वक्ता रहे प्रित्जकर को लेकर अटकलें लगाई गईं थीं कि वे 2024 में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। लेकिन उन्हें दोबारा से इलिनोइस का गर्वनर चुन लिया गया। 

सारे गर्वनरों में सबसे अलग हैं प्रित्जकर
इलिनोइस के गर्वनर जेबी प्रित्जकर राष्ट्रपति ट्रंप से अलग-थलग रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक गवर्नरों के बीच एक अलग स्थान बनाया है। मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर की ट्रंप के साथ नजदीकियां आम हैं। हाल ही में वे कई बार ट्रंप के साथ दिखाई दिए हैं। इसके अलावा कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने स्टीव बैनन सहित ट्रंप के वफादारों के साथ दोस्ताना बातचीत का एक पॉडकास्ट लॉन्च किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जॉर्जिया में एक शेरिफ डिप्टी की हत्या, दूसरा घायल; मोटर होम को रोकने पर ड्राइवर ने की गोलीबारी
 
हैम्पशायर राज्य सीनेट से सेवानिवृत्त लू डी एलेसेंड्रो का कहना है कि  इलिनोइस के गवर्नर के पास बड़े पद तक पहुंचने के लिए सभी तत्व हैं। वह बहुत तेज है, बहुत मिलनसार है। लेकिन अगर कोई डेमोक्रेट 2028 में जीतना चाहता है, उसे कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्हें खुद को जमीनी स्तर पर फिर से पेश करना होगा। लोगों को बताना होगा कि डेमोक्रेट उनकी परवाह करते हैं, नहीं तो वे बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें