मिनेसोटा में 46 वर्षीय जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे अमेरिका में प्रदर्शनों की लहर उठ गई है। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस हिंसा को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। 25 मई से अमेरिका के मिनियापोलिस में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हुई।
25 मई 2020 को मिनियापोलिस पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड को नकली नोट चलाने के आरोप में हिरासत में लिया था। एक पुलिसकर्मी ने जॉर्ज की गर्दन पर लगभग आठ मिनट के लिए अपना घुटना रखा था जिसके बाद जॉर्ज को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी।
जॉर्ज फ्लॉयड की मौत से अमेरिका में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। लेकिन जॉर्ज ने क्या इतना बड़ा जुर्म किया था कि पुलिस ने उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया। जॉर्ज फ्लॉयड था कौन, क्यों इसकी मौत ने अमेरिका में हड़कंप मचा दिया है, आइए समझते हैं...