फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने चेताया : बदतर हुई महामारी, 60 साल में तीसरी बाद रद्द हुआ मैग्सेसे अवॉर्ड

Wed, 10 Jun 2020 05:23 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन/मनीला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना से अब तक जहां संक्रमितों का आंकड़ा 72 लाख को पार कर चुका है वहीं 4.09 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि विश्व स्तर पर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मध्य अमेरिका समेत कई देशों में इसका चरम पर पहुंचना बाकी है। हालात इतने विकट हो चुके हैं कि इस साल एशिया का नोबेल कहे जाने वाले रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड को भी रद्द करना पड़ा है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रॉस गेब्रियसेस ने कहा है कि यूरोप में भले ही कोरोना की स्थिति सुधरने लगी है लेकिन दुनिया के 75 फीसदी मामले दक्षिण एशिया और अमेरिका के दोनों महाद्वीपों सेे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस दिनों में नौ दिन एक लाख से ज्यादा मामले प्रतिदिन रिकॉर्ड हुए हैं।

यह महामारी बदतर होती जा रही है। छह माह से भी अधिक समय महामारी को बीत चुका है लेकिन कोई भी देश राहत की सांस नहीं ले पाया है। उन्होंने कहा, अमेरिका के बाद ब्राजील इस महामारी का हॉटस्पॉट बन चुका है।
विज्ञापन


इस बीच, रैमन मैग्सेसे पुरस्कार देने वाले मनीला स्थित फाउंडेशन ने मंगलवार को कहा है कि कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को ठप कर दिया है, ऐसे में हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि पिछले 60 वर्षों में यह तीसरा मौका है जब इस अवॉर्ड समारोह को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

दावा, वुहान में अगस्त 2019 में ही फैल गया था कोरोना
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल ने दावा किया है कि कोरोना वायरस पिछले साल अगस्त की शुरुआत में ही चीन के वुहान में फैलने लगा था। अस्पताल में मरीजों के जाने के पैटर्न की सैटेलाइट तस्वीरों और सर्च इंजन से प्राप्त डाटा पर किए शोध में यह निष्कर्ष सामने आया।

हालांकि चीन ने रिपोर्ट को खारिज कर इसे हास्यास्पद करार दिया है। शोधार्थियों ने कहा, हम पुष्टि नहीं कर सकते हैं कि बढ़ी हुई मरीजों की संख्या सीधे कोरोना वायरस से संबंधित थी लेकिन हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं कि उस दौर में अचानक अस्पतालों में मरीज बढ़े।

पाकिस्तान : एक दिन में 100 से अधिक मौतें

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से एक दिन में सर्वाधिक 105 लोगों की मौत दर्ज की है। मरने वालों का आंकड़ा अब 2,172 पर जा पहुंचा है, जबकि संक्रमितों की संख्या 1,08,000 पर पहुंच गई है। पंजाब में 40,819 मामले, सिंध 39,555, खैबर-पख्तूनख्वा में 14,006 और बलूचिस्तान में 6,788 तथा इस्लामाबाद 5,785 मामले दर्ज किए गए हैं। देश में अब तक कुल 7,30,453 परीक्षण किए गए।

दक्षिण कोरिया : संक्रमण के 38 नए मामले
दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए हैं। इस संक्रमण से बेहद प्रभावित राजधानी सियोल में संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक यहां 11,814 मामले सामने आ चुके हैं और 273 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के कुल नए मामलों में से चार को छोड़कर सभी सियोल मेट्रोपोलिटन क्षेत्र से हैं, जहां देश की कुल 5.1 करोड़ की आधी आबादी रहती है।

भारतवंशी एनजीओ ने जुटाई 10 लाख डॉलर की राहत राशि

भारतीय-अमेरिकी एनजीओ ने कोरोना में हो रहे राहत प्रयासों के लिए 10 लाख डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है। इंडिस्पोरा के बाद, सेवा इंटरनेशनल दूसरा भारतीय-अमेरिकी संगठन है जिसने इतनी राशि जुटाई है। संगठन का मकसद जुटाई गई राशि से लोगों को पीपीई किट की आपूर्ति कराना साथ ही महामारी में फंसे लोगों को हर प्रकार से सहायता पहुंचाना है।

रूस : 24 घंटे में 171 मौतें
रूस में 24 घंटे के दौरान 171 और लोगों की मौत हुई। अब मरने वालों का आंकड़ा 6,142 हो गया है। इसी दौरान संक्रमण के 8,595 नए मामले भी सामने आए। राजधानी मॉस्को समेत देश के कई हिस्सों में सख्त प्रतिबंध लागू हैं। हालांकि, पहले की तुलना में यह कम हैं। सरकार एक और अस्थायी अस्पताल बनाने की तैयारी कर रही है। मॉस्को में पहले ही इसी तरह का एक अस्पताल काम कर रहा है।
विज्ञापन

ब्राजील : नए आंकड़े जारी किए

देश और दुनिया में हो रही आलोचना के बाद ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच दिन बाद संक्रमण के नए आंकड़े जारी किए। 24 घंटे में 679 मौतों की जानकारी भी दी गई। अब यह आंकड़ा 37 हजार से ऊपर चला गया है। बता दें कि अमेरिकी और स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया था कि 4 जून के बाद ब्राजील ने सही आंकड़ों की जानकारी नहीं दी।

क्यूबा : 9 दिन से कोई मौत नहीं
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक क्यूबा में 9 दिन से किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। हालांकि 24 घंटे में 9 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रपति मिगुल डियाज ने फिर भी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। यहां सभी उड़ानें बंद हैं। देश में कुल 2,200 मामले और 83 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें