फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी: बहुत तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BA.2, अब तक 57 देशों में हो चुका है प्रसार

Wed, 02 Feb 2022 09:26 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा

सार

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि  ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट BA.2 जिस रफ्तार से यह बढ़ रहा है वह आने वाले दिनों में खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट BA.2 का प्रसार तेजी से हो रहा है। यह अब तक 57 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BA.2 ज्यादा संक्रामक हो सकता है और इसका असर मूल वायरस से भी ज्यादा हो सकता है। बता दें कि ओमिक्रॉन का पता दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में चला था और दो महीनों में यह पूरी दुनिया को अपनी जकड़ में ले चुका है।

विज्ञापन


जांच के 93 फीसदी सैंपल में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट 
अपने साप्ताहिक बुलेटिन में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पिछले एक महीने में जितने सैंपल जमा किए गए उनमें से 93 फीसदी में ओमिक्रॉन के अलग अलग सब-वैरिएंट्स BA.1, BA.1.1, BA.2,BA.3 पाए गए हैं। BA.1 और BA.1.1 की पहचान सबसे पहले हुई थी और यह संक्रमण का 96 फीसदी हिस्सा है। 

ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BA.2 मूल वायरस के अलग
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BA.2 मूल वायरस के अलग है और इसके मामलों में स्पष्ट रूप से तेजी देखी जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि BA.2 के मामले 57 देशों द्वारा रिपोर्ट किए गए हैं. कुछ देशों में तो ओमीक्रॉन के कुल मामलों के आधे इसी के हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इन सब-वैरिएंट्स के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। इसलिए इसपर और अध्ययन किए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें