फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तरीकों से संक्रमित कर सकता है कोविड-19 वायरस, रहिये सावधान: डब्ल्यूएचओ

Sun, 19 Jul 2020 10:09 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बीते मंगलवार को अमेरिका के फ्लोरिडा में एक दिन में संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड तोड़ बढ़ोतरी के बाद दुनिया को आगाह किया था कि कोविड-19 महामारी की स्थिति और भी खतरनाक होती जा रही है। अब इसी क्रम में डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी है। 

विज्ञापन


दरअसल, डब्ल्यूएचओ ने अपने 29 मार्च 2020 को 'कोविड-19 वायरस संचरण के साधन: संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एहतियाती सिफारिशों के निहितार्थ' शीर्षक से प्रकाशित किए गए उस दस्तावेज को अपडेट किया है। इस दस्तावेज में संगठन ने बताया था कि कोरोना वायरस का प्रसार किन माध्यमों से हो सकता है। अब ताजा जानकारी देते हुए डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना का संक्रमण आठ प्रकार या तरीकों से फैल सकता है।

कौन से हैं वो आठ प्रकार

  • किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से स्वस्थ व्यक्ति संक्रमित हो सकता है।
  • किसी संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने पर सामने खड़े शख्स में वायरस का संक्रमण फैल सकता है।
  • संक्रमित व्यक्ति के खून से भी संक्रमण का खतरा रहता है।
  • संक्रमित मां से उसके बच्चे को भी संक्रमण हो सकता है।
  • वायरस की चपेट में आकर संक्रमित हुए पशु के संपर्क में आने पर यह इंसानों में फैल सकता है।
  • संक्रमित व्यक्ति के खुले में शौच करने के कारण संचारित हुए वायरस के संपर्क में आने से स्वस्थ व्यक्ति में संक्रमण फैल सकता है।
  • इसके साथ ही खांसने या छींकने पर हवा में पहुंचने वाली बूंदों के संचरण से भी संक्रमण फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ दे चुका है यह चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडहेनम गेब्रयेसस ने बीते सप्ताह ही कोविड-19 महामारी को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि विश्व में कोविड-19 महामारी की स्थिति और भी खतरनाक होती जा रही है। 

उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय तक जनजीवन पहले की तरह सामान्य नहीं हो पाएगा। गेब्रयेसस ने बीते सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा था कि निकट भविष्य में पहले की तरह सबकुछ सामान्य होना मुशिकल है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि जहां कई देशों ने इस महामारी पर नियंत्रण पा लिया है और कई देश इस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं यूरोप और एशिया में बहुत सारे देश इसे लेकर गलत दिशा में जा रहे हैं। इन दोनों महाद्वीपों में स्थिति दिनों-दिन भयावह होती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें