फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजाखस्तान में ‘अज्ञात निमोनिया’ हो सकता है कोविड-19: डब्ल्यूएचओ

Sun, 12 Jul 2020 05:12 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : social media
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कजाखस्तान में ‘अज्ञात निमोनिया’ संभवत: कोविड-19 हो सकता है। संगठन के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के प्रमुख माइकल रयान ने कहा कि मध्य एशिया में निमोनिया का प्रकोप हमारे संज्ञान में था और हम स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों में 10,000 से अधिक मामलों के साथ देश में संक्रमण बड़ी तेजी से बढ़ा है। हालांकि अन्य संभावनाओं पर भी विचार हो रहा है। बता दें कि चीनी दूतावास ने मध्य एशियाई देशों में रहने वाले अपने नागरिकों को चेतावनी दी थी कि यहां कोरोना जैसा अज्ञात निमोनिया फैला हुआ है।
 
भारतवंशी डॉक्टर ने किया कोरोना रोगी का फेफड़ा प्रत्यारोपण
अमेरिका में भारतीय मूल के एक डॉक्टर अंकित भरत के नेतृत्व में सर्जनों ने कोविड-19 की वजह से खराब हो गए फेफड़ों का सफल प्रत्यारोपण किया है। इसके पहले भी इसी टीम ने एक महिला में फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया था।
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से अमेरिका में वह इस तरह की पहली सर्जरी मानी गई थी। इलिनोइस के एक 60 वर्षीय कोविड-19 रोगी को एक्सट्रॉस्पोरियल झिल्ली ऑक्सीकरण (ईसीएमओ) पर 100 दिन के लिए रखा गया। यह एक ऐसी लाइफ सपोर्ट मशीन है, जो हृदय और फेफड़ों का काम करती है।
 
हाई ब्लड शुगर से कोरोना संक्रमितों की मौत का खतरा अधिक
ब्लड शुगर का स्तर अधिक होने से कोरोना संक्रमितों की मौत होने का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही उनमें संक्रामक बीमारी से अन्य गंभीर जटिलताओं का भी खतरा बढ़ सकता है। कोरोना संक्रमित 605 लोगों पर किए अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आए, जिनमें 114 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अध्ययन में 322 पुरुष शामिल थे। डायबिटोलॉजिया पत्रिका में छपे शोध के अनुसार, हालांकि अस्पताल में भर्ती के दौरान फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज (एफबीजी) स्तर और कोरोना संक्रमितों के क्लीनिकल निष्कर्षों के बीच सीधा संबंध सही से स्थापित नहीं किया गया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान में कोरोना के 2,752 नए मामले

पाकिस्तान में शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,752 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,46,351 हो गई है। वहीं, छह नई मौतों के बाद मृतकों की कुल संख्या 5,123 हो गई है।
 
द. अफ्रीका से 1500 भारतीयों की वापसी
कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के चलते दक्षिण अफ्रीका में फंसे करीब 1,500 भारतीयों को रविवार को वापस लाया जाएगा। भारतीयों की वतन वापसी की व्यवस्था इंडिया क्लब नाम के समूह ने की है। इससे पहले भी समूह की ओर से भारतीयों को वापस लाने के लिए एक उड़ान की व्यवस्था की गई थी।

महामारी के चलते टली हत्यारे की मौत
कोरोना महामारी के चलते अमेरिका की संघीय अदालत ने एक मौत की सजा को फिलहाल टाल दिया है। अमेरिकी अदालत ने दोषी को दो हत्या के जुर्म में मौत की सजा सुनाई थी। अगले सप्ताह दोषी की मौत को मुकर्रर किया गया था, लेकिन अभी इसे टाल दिया गया है। संघीय अदालत के इतिहास में 17 वर्षों बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोर्ट ने इस प्रकार का फैसला लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें