फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ: यूरोप में पिछले सप्ताह कोरोना मामलों में 11 फीसदी की हुई वृद्धि

Thu, 25 Nov 2021 01:20 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जिनेवा

सार

डब्ल्यूएचओ ने महामारी को लेकर साप्ताहिक मूल्यांकन में कहा कि विश्व स्तर पर संक्रमण के मामलों व मौतों में करीब 6 फीसदी की वृद्धि हुई है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि पिछले सप्ताह संक्रमण के लगभग 36 लाख मामले आए तथा 51,000 लोगों की मौतें हुईं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि पिछले सप्ताह यूरोप में कोरोना संक्रमण के मामलों में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उसने कहा, यूरोप दुनिया का यह एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां कोविड-19 के मामले अक्तूबर के मध्य से लगातार बढ़ रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने महामारी को लेकर साप्ताहिक मूल्यांकन में कहा कि विश्व स्तर पर संक्रमण के मामलों व मौतों में करीब 6 फीसदी की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि पिछले सप्ताह संक्रमण के लगभग 36 लाख मामले आए तथा 51,000 लोगों की मौतें हुईं। डब्ल्यूएचओ के यूरोप के निदेशक डॉ. हैंस क्लूज ने आगाह किया है कि जल्द एहतियाती कदम नहीं उठाए गए तो महाद्वीप में वसंत के मौसम तक 7,00,000 और मौतें हो सकती हैं।

क्लूज ने कहा, यूरोपीय क्षेत्र कोविड-19 महामारी की मजबूत गिरफ्त में बना हुआ है। उन्होंने देशों से टीकाकरण बढ़ाने और ‘लॉकडाउन के अंतिम उपाय’ से बचने के लिए मास्क लगाने व सामाजिक दूरी जैसे अन्य उपाय अपनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें