फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने कहा: कोरोना महामारी के एक साल बाद विश्व में इससे बाहर निकलने की बढ़ रही उम्मीदें

Thu, 11 Mar 2021 12:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विश्व में जहां संक्रमितों की संख्या 11.82 करोड़ पार हो गई है वहीं मृतक संख्या 26.24 लाख से अधिक हो गई है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 11 मार्च 2020 को कोरोना को महामारी घोषित करने के एक साल पूरे होने पर उसने कहा है कि इससे पूरी दुनिया प्रभावित है और अब दुनिया इससे बाहर निकलने की तरफ आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन


बता दें कि इस महामारी में लाखों लोगों की मौत हुई और विश्व की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। महामारी के कारण एक साल में सामान्य जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार पिछले साल 11 मार्च को कोविड-19 के मामलों की संख्या 1.25 लाख थी और मौत के मामलों की संख्या पांच हजार से कुछ कम थी।

आज यह संख्या 11.8 करोड़ पार हो गई है और 26 लाख से ज्यादा जान गंवा चुके हैं। महामारी के कारण दुनिया के कई स्थानों पर लोगों को कठिन समय का सामना करना पड़ा। नेपाल में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने पहुंचे विदेशी पर्वतारोहियों को अपने अभियानों को रोकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें