फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkeypox: रोग विशेषज्ञ डब्ल्यूएचओ बोले-सरकारें बढ़ाएं मुस्तैदी, कोविड वाली गलतियां न दोहराए दुनिया

Sun, 29 May 2022 05:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जिनेवा।

सार

विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही मंकीपॉक्स कोविड की तरह बहुत ज्यादा संक्रामक और घातक नहीं है, लेकिन इसकी रोकथाम सुरक्षित इलाज और खासतौर पर संक्रमितों के आइसोलेशन को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश तैयार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के कई मशहूर संक्रामक रोग विशेषज्ञों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) व सरकारों को चेताया है कि मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर मुस्तैदी बढ़ाने की जरूरत है। रोग विशेषज्ञों का कहना है कि मंकीपॉक्स को लेकर डब्ल्यूएचओ व मौजूदा सरकारों का रवैया ठीक वैसा ही है, जैसा कोविड की शुरुआत में था। जबकि, मंकीपॉक्स दुनिया के 20 से ज्यादा देशों में फैल चुका है और 300 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही मंकीपॉक्स कोविड की तरह बहुत ज्यादा संक्रामक और घातक नहीं है, लेकिन इसकी रोकथाम सुरक्षित इलाज और खासतौर पर संक्रमितों के आइसोलेशन को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश तैयार करने की जरूरत है। इसके अलावा संक्रमण के जोखिम वाले लोगों की पहचान के लिए जांच और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग जैसे उपाय शुरू किए जाने चाहिए।

हालांकि, डब्ल्यूएचओ मंकीपॉक्स के प्रकोप का आकलन संभावित अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के तौर पर करने की तैयारी कर रहा है, ताकि कोविड व इबोला की तर्ज पर इसकी रोकथाम के उपाय किए जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें