फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर WHO: भ्रम में न रहें युवा, बुजुर्गों की तरह उन्हें भी खतरा

Sat, 21 Mar 2020 11:21 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
विज्ञापन
who director general - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कोरोना से दुनिया भर में 9,000 लोगों से ज्यादा मौते हो चुकी हैं। कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया के युवाओं के लिए संदेश जारी किया है। डब्ल्यूएचओ ने युवाओं को सतर्क करते हुए कहा कि कोरोना ने युवाओं को भी अपनी चपेट में लिया है। युवाओं को खासकर बुजुर्गों और कमजोर लोगों से दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल ने कोरोना से संक्रमित लोगों की ताजा जानकारी देते हुए कहा कि अब तक दुनिया भर में 2,10,000 से ज्यादा लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोरोना से अब तक 9,000 लोगों की जानें जा चुकी हैं। डब्ल्यूएचओ कहा कहना है कि हर दिन एक नई कठिनाई और चुनौती भरा है।

कोरोना सबसे ज्यादा बुजुर्ग लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन रहा है। दुनिया के कई देशों से कोरोना से ग्रसित लोगों का डाटा लिया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि लगभग सभी डाटा में 50 साल से कम उम्र वाले लोग अस्पतालों में भर्ती किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि ये वायरस की चपेट में आकर युवाओं की भी जान को खतरा हो सकता है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि वायरस के केंद्र बिंदू वुहान शहर से गुरुवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि कोरोना की वजह से दुनिया में स्वास्थ्य कर्मचारियों और टेस्ट लैब में वैश्विक कमी आई है। हालांकि चीन ने जरूरी सामान की सप्लाई पर सहमति जताई है। डब्ल्यूएचओ ने जानकारी दी कि सप्लाई की सारी तैयारियां चल रही है और दुबई के भंडार ग्रह में इन सामानों की सप्लाई की जाएगी। डब्ल्यूएचओ ने अब तक दुनिया में 15 लाख टेस्ट लैब बांटी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें