फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ब्रिटेन: कौन हैं प्रीति पटेल, जिन्हें पीएम बोरिस जॉनसन ने बनाया गृहमंत्री

वर्ल्ड डेस्क, लंदन Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 26 Jul 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीति पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री टेरीजा मे की ब्रेक्जिट रणनीति के मुखर आलोचकों में शामिल प्रीति पटेल को नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने कैबिनेट में गृहमंत्री बनाया है। वह ब्रिटेन में भारतीय मूल की पहली महिला गृहमंत्री हैं। प्रीति पहले भी टेरीजा मे सरकार में शामिल थीं लेकिन इजराइल के साथ गुप्त बैठकें करने के आरोप के कारण उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा था।

प्रीति कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व के लिए ‘बैक बोरिस’ अभियान की प्रमुख सदस्य थीं। गुजराती मूल की नेता प्रीति ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों के सभी प्रमुख कार्यक्रमों में अतिथि होती हैं। वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी प्रशंसक भी हैं। प्रीति पटेल पाकिस्तानी मूल के साजिद जाविद की जगह लेंगी जिन्हें ब्रिटेन के वित्त मंत्रालय में पहला अल्पसंख्यक चांसलर बनाया गया है। 

प्रीति पटेल ने कहा, 'हम अपने देश को सुरक्षित रखने के लिए, अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए और अपराधों से लड़ने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगाएंगे। मैं आगे आने वाली चुनौतियों का इंतजार कर रही हूं।' 

ऐसा रहा राजनैतिक सफर

प्रीति पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
47 वर्षीय प्रीति पटेल को साल 2010 में पहली बार एसेक्स काउंटी के विथम शहर से कंजर्वेटिव पार्टी का सासंद चुना गया था। उस समय वह तत्कालीन डेविड कैमरन की अगुवाई वाली टोरी सरकार में प्रवासी भारतीय सांसद थी।

साल 2014 में प्रीति कनिष्ठ मंत्री, ट्रेजरी मंत्री और 2015 के आम चुनाव के बाद रोजगार मंत्री के पद पर नियुक्त हुईं। इससे पहले 2016 में उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल डेवलपमेंट में राज्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया था, लेकिन 2017 में इजरायल के साथ गुप्त बैठक करने के आरोप में उन्हें पद छोड़ना पड़ा।

पीएम मोदी की प्रशंसक हैं प्रीति पटेल

प्रीति पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति पटेल को भारत समर्थक नेता के तौर पर देखा जाता है जो दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध की पक्षधर हैं। आशा जताई जा रही है कि नई सरकार के गठन के बाद भारत के भगोड़े आर्थिक अपराधियों पर शिकंजा कसेगा।

प्रीति के गृहमंत्री बनने से जल्द ही विजय माल्या और नीरव मोदी केस में भारत के पक्ष में फैसला आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next