फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मुस्लिम अमेरिकी नेता के कारण फिर चर्चा में 9/11 हमला, स्पीकर ने कहा- ट्रंप ट्विटर से हटाएं वीडियो

Tue, 16 Apr 2019 10:05 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
इल्हान ओमर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अमेरिका में इन दिनों 9/11 को लेकर बहस छिड़ी हुई है। जिसमें रिपब्लिकन और डेमोक्रेट नेता के अलावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक शामिल हैं। इसकी शुरुआत वहां की मुस्लिम महिला सांसद इल्हान ओमर के दिए गए एक बयान से हुई।
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें 9/11 हमले के साथ  इल्हान ओमर द्वारा दिए गए भाषण के कुछ अंश थे। उन्होंने लिखा कि हम ये कभी नहीं भूलेंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता इल्हान के बचाव में आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि इल्हान के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।




वीडियो में कई जगहों पर इल्हान ओमर कह रही हैं, 'कुछ लोगों ने कुछ किया' (सम पीपल डिड समथिंग) और उनके बयान के बीच में कई जगहों पर विमान के इमारत से टकराने और उनके गिरने के वीडियो हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर अमेरिका में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। यूएस में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने पुलिस को महिला सांसद इल्हान ओमर और उनके परिवार की सुरक्षा को जांचने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने ट्रंप से निवेदन किया कि वह ट्विटर से वीडियो को हटा दें।

नैंसी ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप के ट्वीट के बाद मैंने सार्जेंट-एट-आर्म्स से बात कर यह सुनिश्चित किया कि पुलिस इल्हान, उनके परिवार और उनके स्टॉफ की सुरक्षा का आकलन कर रही है या नहीं। राष्ट्रपति के शब्दों के काफी मायने हैं। उनके नफरत भरे और उकसाने वाले बयान खतरा पैदा करते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प को निरादरपूर्ण और खतरनाक वीडियो हटाना चाहिए।' 
 

कौन है सांसद इल्हान ओमर

इल्हान ओमर - फोटो : सोशल मीडिया
सोमाली अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने डेमोक्रेट्स पार्टी के टिकट से मिनेसोटा से चुनाव लड़ा और विजयी रहीं। वह 23 साल पहले केन्या के एक रिफ्यूजी कैंप से वाशिंगटन आई थीं। वह ऐसी पहली महिला सांसद हैं जिन्होंने कुरान की शपथ ली। इल्हान हिजाब पहनकर सभा में पहुंचीं। वह अमेरिकी इतिहास में ऐसा करने वाली पहली महिला हैं। 

बता दें मध्याविधि चुनाव में पहली बार दो मुस्लिम उम्मीदवारों इल्हान उमर और राशिदा तालिब ने जीत हासिल की है। इसके अलावा भी वह इस्रायल और इस्रायल समर्थकों के बारे में उनके एक बयान के कारण उन पर यहूदी विरोधी भावना से प्रेरित होने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

कौन हैं अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी

nancy peloci
नैंसी पेलोसी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राजनीतिक धुर विरोधी हैं। नैंसी अमेरिका की सबसे शक्तिशाली महिला हैं। नैंसी राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के बाद अमेरिका की तीसरी सबसे ताकतवर हस्ती हैं। अमेरिकी संविधान में स्पीकर के पद की व्याख्या चैंबर के नेता के तौर पर की गई है।

अमेरिकी स्पीकर के पास हैं कई शक्तियां

स्पीकर नैंसी पेलोसी इस पद पर दोबारा पहुंचने वाली पहली महिला हैं। उनके पास ऐसे में बहुत सी शक्तियां आ गई हैं। आपात स्थिति में उपराष्ट्रपति के बाद स्पीकर को राष्ट्रपति बनाया जा सकता है। जो भी पार्टी प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल कर लेती है, उसका विधायी एजेंडे पर नियंत्रण भी स्थापित हो जाता है। बहस के नियम भी वही पार्टी तय करती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें