फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के द्वीप में हुआ ज्वालामुखी विस्फोट, एक की मौत, कई लोग फंसे

Mon, 09 Dec 2019 12:52 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के ज्वालामुखी के लिहाज से संवदेनशील द्वीप व्हाइट आइलैंड पर सोमवार को अचानक ज्वालामुखी फट गया जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई और लोगों के हताहत होने की आशंका है। घटना में कई लोग वहां फंस गए हैं।

विज्ञापन


जिस स्थान पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ वहां पर कुछ क्षण पहले पर्यटकों को गुजरते हुए देखा गया था। न्यूजीलैंड के पुलिस उपायुक्त जॉन टिम्स ने कहा कि मैं एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि कर सकता हूं।

उन्होंने बताया, ‘अब भी और लोग द्वीप पर मौजूद हैं और अभी उनकी सटीक संख्या के बारे में पता नहीं चला है।’ प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने पुष्टि की कि आपदा में फंसे कुछ लोग विदेशी हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पुलिस और बचाव सेवाओं के लिए द्वीप पर जाना बहुत खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि घटना के समय न्यूजीलैंड और विदेशों के कई पर्यटक वहां तथा उसके आसपास मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें