फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America First: 'देश पहले, अमेरिकी मूल्यों को वापस लाना प्राथमिकता', ट्रंप की शपथ के बाद व्हाइट हाउस का बयान

Tue, 21 Jan 2025 01:52 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण करने के बाद व्हाइट हाउस का बयान सामने आया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप के लिए अमेरिका पहले आता है, जिसके तहत उनका पूरा ध्यान अमेरिका को सुरक्षित, किफायती और शक्तिशाली बनाने पर है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स@realDonaldTrump
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के साथ ही अमेरिका में ट्रंप युग का उदय हुआ। शपथ ग्रहण के बाद व्हाइट हाउस का रंग-रूप भी बदलता हुआ दिख रहा है। इसको लेकर व्हाउट हाउस ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए देश पहले है। इसके तहत वे देश को सुरक्षित, किफायती और शक्तिशाली बनाना चाहते हैं, साथ ही अमेरिकी मूल्यों को फिर से लागू करना चाहते हैं।
विज्ञापन


ट्रंप के नए कार्यकाल में क्या होगा खास
अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपती पद का शपथ लेने के तुरंत बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ने अमेरिका के हित के लिए कई सारों मुद्दे पर बीतचीत की। जहां ट्रंप ने सीमा सुरक्षा को लेकर कई कड़े कदम उठाने की घोषणा की। इसके तहत उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बाइडन की नीतियों को खत्म करने, मेक्सिको में रहने की नीति को वापस लाने, सीमा पर दीवार बनाने, और अवैध प्रवासियों के लिए शरण को समाप्त करने की योजना बनाई है। 

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के एक्स हैंडल में बदलाव
सोमवार को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण करने के साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति आधिकारिक एक्स हैंडल को अपडेट किया गया। वहीं अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति के तौर पर जेडी वेंस ने शपथ ग्रहण करने के साथ ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल को भी अपडेट किया गया। साथ ही बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण के बाद यूएस कैपिटल रोटुंडा बिल्डिंग से बाहर निकाला।
विज्ञापन


अमेरिकी ऊर्जा नीति में बदलाव
व्हाइट हाउस ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी ऊर्जा नीति में भी बड़े बदलाव करने का भी एलान किया। ट्रंप पेरिस जलवायु समझौते से बाहर जाएंगे और ऊर्जा के उत्पादन में ढील देंगे, ताकि अमेरिका ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बने। वे ऊर्जा क्षेत्र में अधिक विकल्पों को बढ़ावा देंगे, जैसे कि कार, शॉवरहेड्स, शौचालय आदि में उपभोक्ता के विकल्पों को बढ़ाना। साथ ही, ट्रंप महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए ऊर्जा आपातकाल की घोषणा करेंगे।

सरकारी सुधार की ओर भी इशारा
साथ ही हाउस ने बताया कि ट्रंप ने सरकारी सुधार की भी बात की है। वे सरकारी कर्मचारियों की जवाबदेही बढ़ाएंगे, अधिक काम करने वाले कर्मचारियों को कार्यालय में वापस लाएंगे और सरकारी नौकरशाही में सुधार करेंगे। साथ ही, वे सरकारी कर्मचारियों द्वारा असंवैधानिक सेंसरशिप को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने एलान किया कि वे अमेरिका की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा बल और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद से सीमा पर सुरक्षा बढ़ाएंगे। इसके अलावा उन्होंने आपराधिक विदेशी समूहों, जैसे कार्टेल, के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें