फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां हैं मोजतबा खामेनेई?: जंग के एक महीने बाद भी गायब हैं ईरान के सर्वोच्च नेता, रूसी दूत ने किया बड़ा दावा

Tue, 31 Mar 2026 11:01 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध को एक महीना पूरा हो चुका है। इसके बाद भी ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अब तक दुनिया के सामने नहीं आए हैं। उनके घायल होने और रूस में इलाज कराने की अफवाहों के बीच रूसी राजदूत ने कहा है कि मोजतबा ईरान में ही मौजूद हैं। 
 
विज्ञापन
मोजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध को पूरा एक महीना हो चुका है। बारूद के इस खेल में पूरा पश्चिम एशिया सुलग रहा है, लेकिन सवाल उठ रहा है कि आखिर ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कहां हैं? 28 फरवरी को जब अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया था, तब उस हमले में ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई ने देश की कमान तो संभाल ली, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि एक महीना बीत जाने के बाद भी वे दुनिया के सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन


क्या बुरी तरह घायल हो गए हैं मोजतबा?
हालांकि, मोजतबा के नाम से समय-समय पर कई बयान जारी किए जा रहे हैं। इसी बीच, अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि मोजतबा युद्ध के पहले दिन हुए हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे। वे इलाज के लिए रूस चले गए हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि वे बुरी तरह घायल हैं और उनका चेहरा भी विकृत हो चुका है।

रूसी राजदूत ने तोड़ी चुप्पी
अब इस मसले पर रूस के राजदूत ने बड़ा खुलासा किया है। ईरान में मौजूद रूस के राजदूत ने कहा कि मोजतबा खामेनेई रूस में नहीं, बल्कि अपने ही देश यानी ईरान में मौजूद हैं। रूसी राजदूत ने कहा कि मोजतबा खामेनेई ईरान में ही हैं, लेकिन मौजूदा हालात और सुरक्षा कारणों की वजह से वे जनता के सामने आने से बच रहे हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला बिल्कुल जायज है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईरान की खुली चेतावनी: कल से अमेरिकी कंपनियों पर करेंगे हमले; माइक्रोसॉफ्ट, एपल और टेस्ला समेत ये भी निशाने पर

खुफिया एजेंसियों की रडार पर मोजतबा
भले ही रूस ने मोजतबा के ईरान में होने की पुष्टि कर दी हो, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यह अंदेशा जता रहे हैं कि मोजतबा खामेनेई शायद उस हमले में मारे जा चुके हैं। हालांकि, ईरान ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। इस बीच, दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसियां यानी अमेरिका की सीआईए और इस्राइल की मोसाद लगातार मोजतबा खामेनेई के ठिकाने का पता लगाने में जुटी हुई हैं। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा है कि वे इस युद्ध में रूस और चीन की हर हरकत पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


युद्ध विराम की उम्मीदें धुंधली
बताते चलें कि पश्चिम एशिया में तबाही का मंजर जारी है। अमेरिका की तरफ से भले ही यह कहा जा रहा हो कि बातचीत की कोशिशें रंग ला रही हैं, लेकिन ईरान किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर रहा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने का ऐलान किया था, लेकिन इसके बावजूद अमेरिकी सेना ने मंगलवार सुबह ईरान के इस्फहान शहर पर 960 किलोग्राम का बंकर बस्टर बम गिराकर इरादे साफ कर दिए हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें