फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: वेस्ट वर्जीनिया ने वाशिंगटन भेजे सैकड़ों नेशनल गार्ड, गवर्नर मॉरिसी बोले- ट्रंप टीम के अनुरोध पर उठाया कदम

Sun, 17 Aug 2025 01:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

वेस्ट वर्जीनिया के रिपब्लिकन गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने कहा कि वह ट्रंप प्रशासन के अनुरोध पर 300 से 400 नेशनल गार्ड्स का एक दल पास के वाशिंगटन भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम राष्ट्रपति ट्रंप के साथ देश की राजधानी के गौरव और सौंदर्य को बहाल करने के काम में खड़े हैं। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में अपराध और बेघर लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। इसी के तहत वेस्ट वर्जीनिया के सैकड़ों नेशनल गार्ड्स राजधानी में तैनात किए जाएंगे। 

विज्ञापन


वेस्ट वर्जीनिया के रिपब्लिकन गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि वह ट्रंप प्रशासन के अनुरोध पर 300 से 400 नेशनल गार्ड्स का एक दल पास के वाशिंगटन भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये गार्ड विशेष उपकरण और प्रशिक्षण सेवाओं के साथ जिले में पहुंचेंगे। 

हमें राष्ट्रपति ट्रंप के साथ खड़े होने पर गर्व
गवर्नर मॉरिसी ने कहा, 'हमें गर्व है कि हम राष्ट्रपति ट्रंप के साथ देश की राजधानी के गौरव और सौंदर्य को बहाल करने के काम में खड़े हैं। हमारे नेशनल गार्ड के पुरुष और महिलाएं हमारे राज्य के सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह मिशन एक मजबूत और सुरक्षित अमेरिका के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ukraine: 'कीव डोनेत्सक सौंप दे तो', ट्रंप ने जेलेंस्की को बताई पुतिन की मांग, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने की खारिज
 
ट्रंप ने कार्यकारी आदेश जारी कर अपने हाथ में ली पुलिस व्यवस्था
इससे पहले सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर वाशिंगटन की पुलिस व्यवस्था को अपने हाथ में ले लिया था और करीब 800 डीसी नेशनल गार्ड सैनिकों को सक्रिय किया था। इसके बाद से, राजधानी में भारी संख्या में संघीय एजेंट और नेशनल गार्ड के जवान दिखाई देने लगे हैं।

मिशन के लिए उपयोगी साबित होंगी गार्ड की क्षमताएं: सीवार्ड
वेस्ट वर्जीनिया के एडजुटेंट जनरल मेजर जनरल जेम्स सीवार्ड ने एक बयान में कहा कि राज्य के नेशनल गार्ड के सदस्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हमारे सहयोगियों का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल गार्ड की विशेष क्षमताएं इस मिशन के लिए उपयोगी साबित होंगी। 

लोगों-नेताओं में देखने को मिलीं अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं
हालांकि, इस कदम से वाशिंगटन के लोगों और नेताओं में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कुछ लोग इस कदम की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ विरोध और कई लोग चिंतित भी हैं। शहर के नेता मजबूरी में राष्ट्रपति के आदेशों को मान रहे हैं, लेकिन वे इस बात से नाराज हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप स्थानीय शासन में दखल दे रहे हैं। 

अदालत में चुनौती के बाद ट्रंप प्रशासन ने बदली योजना
ट्रंप प्रशासन ने शुरुआत में ड्रग प्रवर्तन शासन (DEA) के प्रमुख को 'आपातकालीन पुलिस आयुक्त' बनाने की कोशिश की थी, लेकिन अदालत में चुनौती मिलने के बाद यह योजना बदल दी गई। इसके बाद अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने आदेश दिया कि वाशिंगटन का मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग अब संघीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगा, चाहे शहर के कानून कुछ और कहते हों। वहीं, जिले के अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात का मूल्यांकन कर रहे हैं कि इसका सर्वोत्तम तरीके से पालन कैसे किया जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sudan: सूडान के दारफुर में आरएसएफ ने शरणार्थी शिविर पर की गोलीबारी, 31 लोगों की मौत

कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही वाशिंगटन सरकार: ट्रंप
सोमवार को अपने आदेश में, ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन सरकार 'कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है' और इससे संघीय सरकार का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसलिए आपातकाल घोषित किया गया है। वहीं, वाशिंगटन की डेमोक्रेट मेयर म्यूरियल बोसर ने शहर के लोगों को पत्र लिखकर कहा कि हमारी सीमित स्वशासन व्यवस्था को इस तरह की परीक्षा का सामना कभी नहीं करना पड़ा है, जिसका अभी हम सामना कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से एकजुट रहने की अपील की और कहा, 'अगर हम मिलकर खड़े रहे, तो पूरे देश को दिखा देंगे कि लोकतंत्र की रक्षा कैसे की जाती है, भले ही हमारे पास उस पर पूरी पकड़ न हो।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें