फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'ट्रंप दुनिया के सबसे ताकतवर नेता, वे किसी के दबाव में नहीं', जो केंट के आरोपों पर व्हाइट हाउस का जवाब

Thu, 19 Mar 2026 08:12 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

व्हाइट हाउस ने नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के पूर्व डायरेक्टर जो केंट के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रेस सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप किसी विदेशी दबाव में काम नहीं करते और उनके फैसले अमेरिकी हित में होते हैं। ईरान पर हमला सुरक्षा कारणों से किया गया था।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, कैरोलिन लेविट, जो केंट - फोटो : ANI,@joekent16jan19
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने साफ कर दिया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी दूसरे देश के इशारे पर काम नहीं करते। उन्होंने कहा कि ट्रंप दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के नेता हैं और वे केवल अमेरिका के हित को ध्यान में रखकर ही फैसले लेते हैं।
विज्ञापन


जो केंट ने लगाए थे आरोप
लेविट का यह बयान नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट के इस्तीफे के बाद आया है। जो केंट ने अपने पद से हटने के बाद गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने इस्राइल और वहां की ताकतवर लॉबी के दबाव में आकर ईरान के साथ युद्ध शुरू किया है। केंट ने यह भी दावा किया था कि ट्रंप को कोई दूसरा देश नियंत्रित कर रहा है।

जो केंट के आरोपों पर क्या बोलीं प्रेस सचिव?
इन आरोपों पर पलटवार करते हुए लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ने जो केंट को देश की सेवा करने का मौका दिया था। लेकिन उन्होंने झूठ से भरे एक लेटर के साथ इस्तीफा दे दिया। लेविट के अनुसार, ट्रंप दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के सेना के प्रमुख हैं और उन्हें कोई नहीं बताता कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ईरान को आतंकवाद का समर्थक नहीं मानता, वह आतंकवाद विरोधी विभाग का प्रमुख नहीं हो सकता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Joe Kent on Iran: 'ईरान घातक नहीं, ट्रंप पर इस्राइल का दबाव'; इस्तीफे के बाद बोले जो केंट- सलाह नहीं सुनी गई

लेविट ने बताया कि ईरान बहुत तेजी से बैलिस्टिक मिसाइलें बना रहा था ताकि वह परमाणु बम तैयार कर सके। अमेरिकी खुफिया जानकारी के अनुसार, ईरान अमेरिकी सैनिकों और ठिकानों पर हमला करने की योजना बना रहा था। इसलिए ट्रंप ने अपनी सेना और संपत्ति की सुरक्षा के लिए ईरान पर हमले का फैसला लिया।

ट्रंप के चीन दौरे पर क्या बोली प्रेस सचिव
चीन यात्रा के बारे में लेविट ने बताया कि ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की टीमें नई तारीख तय करने पर काम कर रही हैं। मई में ट्रंप के कुछ जरूरी घरेलू कार्यक्रम हैं, इसलिए फिलहाल यह यात्रा टाल दी गई है। उन्होंने कहा कि शी जिनपिंग भी काफी व्यस्त हैं, इसलिए जल्द ही दोनों पक्ष मिलकर नई तारीखों का एलान करेंगे।

तुलसी गबार्ड पर कही ये बात
जब लेविट से पूछा गया कि क्या जो केंट के इस्तीफे से नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड की नौकरी को कोई खतरा है, तो उन्होंने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है और उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


लेविट ने यह भी जानकारी दी कि ट्रंप पश्चिम एशिया के संकट को लेकर यूरोपीय और खाड़ी देशों के सहयोगियों से लगातार बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना बहुत सक्षम है और उसके पास अभी भी कई गुप्त रणनीतियां हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार के पास एक ठोस योजना है और वे अपने सहयोगियों से इस संकट में और ज्यादा मदद करने की अपील कर रहे हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें