फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground Report: इस्राइल सीमा के गांवों में हिजबुल्ला के कैंप, यहीं से करता है हमले; लेबनान बॉर्डर से आंखों देखी

सार

बीते एक साल से अधिक समय से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। जमीनी हकीकत समझने पहुंचा अमर उजाला उस स्थान तक गया जहां, इस्राइल सीमा के गांवों में हिजबुल्ला के बेस कैंप हैं। इन कैंपों में बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद मौजूद हैं। यहीं से हमले किए जाते हैं। दुनिया के सबसे बड़े युद्ध क्षेत्र लेबनान बॉर्डर से आंखों देखा हाल जानिए...
 
विज्ञापन
इस्राइल डिफेंस फोर्स ने लेबनान बॉर्डर पर बसे गांवों में हिजबुल्ला के बेस कैंप में हथियारों का जखीरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यहूदियों के नए साल के कुछ दिन बाद मनाए जाने वाले धार्मिक आयोजन योम किपुर के चलते शनिवार को पूरा इस्राइल अघोषित कर्फ्यू की तरह बंद रहा। सड़कों पर न कोई वाहन चल रहे थे, न कोई इन्सान। हमास ने पिछले वर्ष इसी समय इस्राइल पर सबसे बड़ा हमला किया था, इसलिए यहां की सुरक्षा एजेंसियां जमीन, आकाश और समुद्र में कड़ी पहरेदारी कर रही थीं। सुरक्षा एजेंसियों की विशेष अनुमति लेकर तेल अवीव से हम बिल्कुल सुबह निकल पड़े दुनिया के सबसे बड़े और खतरनाक युद्ध क्षेत्र लेबनान बॉर्डर की ओर। लेबनान बॉर्डर पर हालात कितने तनावपूर्ण हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अचानक सायरन बजे और लेबनान की ओर से दागी गईं मिसाइलें बरसने लगीं।

विज्ञापन


इस बॉर्डर पर लेबनान की ओर बसे कई गांवों में हिजबुल्ला लड़ाकों के कैंप पाए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने हमें गांव में जब्त हथियारों की पूरी खेप दिखाई। यहां निरीक्षण के दौरान दोपहर 1:30 बजे अचानक करीब 30 मिसाइलें इसी इलाके के अलग-अलग हिस्सों में आकर गिरीं। हालांकि सायरन बजने के साथ ही बचने के लिए में पास में बने शेल्टर की शरण लेनी पड़ी।

हम सुबह पांच बजे ही निकल पड़े उत्तरी इलाके के लिए। यह इलाका इस वक्त दुनिया के सबसे बड़े युद्ध क्षेत्र में से एक बना हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों से मिले निर्देश के मुताबिक हमें तेल अवीब से तकरीबन 125 किमी बॉर्डर के पास बसे इलाके हुकोक तक पहुंचना था। यह इलाका लेबनान बॉर्डर से महज 17 किमी पहले है। हम सुबह करीब नौ बजे यहां पहुंच गए। हमारे साथ चल रहे ड्राइवर ने बताया कि यह इलाका बेहद खतरनाक है। पूरे रास्ते में कई इलाके दिखे, जहां पिछले दिनों हिजबुल्ला की ओर से एयर स्ट्राइक हुई थी। हालांकि सुरक्षा के चलते ऐसी जगहों पर जाने के लिए मिलिट्री ने प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन




हुकोक... रॉकेट लॉन्चर, बम, नाइट विजन कैमरा बरामद
लेबनान बॉर्डर पर बसा हुआ कस्बा हुकोक... अभी तक ऐसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई, जिससे इसे सबसे असुरक्षित माना जाए। यहां पहुंचते ही बताया गया कि यह इलाका इस वक्त हिजबुल्ला के निशाने पर है।

  • बॉर्डर के उस पार से यहां पर अक्सर रॉकेट गिरते रहते हैं। इसलिए सुरक्षा एजेंसियां हमें कुछ किमी और आगे पहाड़ी इलाकों से घिरे हुए घाटी नुमा इस क्षेत्र में ले गईं। सेना ने हमें यहां जब्त हथियारों के जखीरों को दिखाया।

इस्राइली सेना से जुड़े अधिकारियों ने बताया...बॉर्डर पर बसे गांव में हिजबुल्ला ने अपने बड़े बेस कैंप तैयार कर लिए हैं। इस्राइली डिफेंस फोर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां से कुछ किमी की दूरी पर ही लेबनानी गांव और कस्बे हैं। इसमें शियाह, सलानी, येरोन समेत दर्जनों कस्बों और गांवों में हिजबुल्ला बेस कैंप बना कर लगातार हमले कर रहा है। तीन दिन पहले इस गांव में जब आईडीएफ ने रेड की तो यहां भारी मात्रा में गोला-बारूद, रॉकेट लॉन्चर, बम, नाइट विजन कैमरा और कई घातक हथियार बरामद हुए थे।

विज्ञापन




मिसाइल हमले में शेल्टर में शरण लेकर बचाई जान
हिजबुल्ला के जब्त किए गए हथियारों को देखने के हम इस्राइल के उत्तरी इलाकों के दूसरे हिस्सों में थे, तो तकरीबन एक बजे अचानक सायरन बजने शुरू हो गए। कुछ दूरी पर धमाके भी होने लगे। पता चला कि लेबनान की ओर से मिसाइलें दागी गई हैं। साथ में मौजूद ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोककर पास के शेल्टर की ओर भागने को कहा, जहां हमें कुछ सेकंडों में ही पहुंचकर बचना था। 20 से 25 मिनट तक हम लोग उसी शेल्टर में रहे। सायरन बजने बंद हुए तो हमें इस इलाके से जल्द से जल्द निकालने के लिए कहा गया। जब मिसाइलें दागी गईं तो सड़कों पर न के बराबर लोग थे। पास में मौजूद मिलिट्री कमांडिंग स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि हमें पहले से अंदाजा था कि लेबनान मिसाइलें दागेगा, क्योंकि इस्राइल में शनिवार को सबसे महत्वपूर्ण त्योहार योम किपुर मनाया जा रहा है। इसके लिए हिज्बुल्ला और हमास ने बड़े हमले की तैयारी भी की थी। हालांकि, इसे नाकाम कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें