फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया तनाव: ओमान में टैंकर पर ड्रोन से हमला, दो भारतीय लापता; होर्मुज में कैसे हालात, सरकार क्या बोली?

Mon, 12 Oct 2026 07:35 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

पश्चिम एशिया में तनाव और गहराने के आसार हैं। ओमान में टैंकर पर ड्रोन से हमले के बाद दो भारतीय लापता हैं। होर्मुज क्षेत्र में एक अन्य जहाज को भी निशाना बनाया गया है। हालिया हमलों के बीच भारत ने संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से तनाव घटाने की अपील की है। सऊदी के रियाद एयरपोर्ट पर हूती लड़ाकों के हमले में घायल भारतीय अस्पताल में भर्ती हैं। मौजूदा हालात कैसे हैं? भारत सरकार और अन्य देशों का रूख क्या है? जानिए इस खबर में
विज्ञापन
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमान के तट पर रविवार को एक वाणिज्यिक जहाज पर 'ड्रोन हमले' के बाद दो भारतीय नाविक लापता हैं। ओमान के मस्कट में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। मस्कट में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "दूतावास एमटी पेट्रो डॉल्फिन, जो निकारागुआ के झंडे वाला एक टैंकर है, से संबंधित स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। जहाज पर सवार 11 भारतीय नाविकों में से दो के लापता होने की खबर है। दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार और निकट संपर्क में है।"

विज्ञापन


केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एक्स पर लिखा, 11 भारतीय नाविकों को ले जा रहा टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन सोहार एंकरेज में 11 अक्तूबर को ड्रोन हमले का शिकार हुआ। चालक दल में शामिल नौ भारतीय सदस्यों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है, वे सुरक्षित हैं। दो भारतीय नागरिक लापता हैं।

लापता लोगों की तलाश का आश्वासन देते हुए सोनोवाल ने कहा, स्थानीय तटरक्षक बल सक्रियता से तलाशी और बचाव अभियान चला रहा है। हम रेस्क्यू ऑपरेशन का पूरा समर्थन करने के साथ-साथ लापता भारतीय कर्मियों को सुरक्षित बचाने के लिए हर संभव कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार इस मामले से सभी संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह हमला ओमान के तट पर भारतीय चालक दल वाले एक अन्य जहाज को निशाना बनाए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है। 6 अक्तूबर को भारत ने ओमान के तट पर एमटी ऑन पीस पर हुए हमले की निंदा की थी, जो होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय एक प्रक्षेप्य से टकरा गया था। इसने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के हित में ऐसी घटनाओं को तुरंत बंद करने की अपनी मांग दोहराई।

भारत का रूख स्पष्ट करते हुए विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था, क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों पर हमलों की घटनाएं भारत के लिए गहरी चिंता का विषय बनी हुई हैं। क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करते हुए ऐसे हमलों को तुरंत बंद करने की दिशा में प्रयास तेज किए जाने चाहिए। वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना भी बंद होना चाहिए। भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से नौवहन और व्यापारिक गतिविधियों को भी जल्द से जल्द बहाल करने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें